
नईदुनिया प्रतिनिधि, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे राज्य में मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लेटेस्ट मानसून प्रोग्रेस अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मानसून 15 जून से 25 जून 2026 के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है। वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की सक्रियता के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और हल्की बारिश का दौर शुरू हो चुका है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

आमतौर पर मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) के रास्ते ही राज्य में प्रवेश करता है। आईएमडी के मानसून एडवांस मैप के मुताबिक, इस बार भी मानसून की संभावित स्थिति और जिलों में बारिश का अनुमान कुछ इस प्रकार है...

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मानसून की रफ्तार और तेज होने वाली है। बंगाल की खाड़ी में बन रही अनुकूल मौसमी परिस्थितियों और वहां से आ रही नमी से भरी हवाओं के कारण मानसून तेजी से मध्य और उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। यही वजह है कि जून के आखिरी सप्ताह तक यूपी के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में भी बादल झमाझम बरसने लगेंगे।
यह भी पढ़ें- Success Story: 16460 हजार फीट की ऊंचाई वाले गोरिचेन ग्लेशियर पर चढ़कर इंदौर की कनिका रघुवंशी ने टॉप-5 में पाई जगह
हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि साल 2026 का पूरा मानसून सीजन सामान्य से थोड़ा कमजोर (LPA का करीब 90%) रह सकता है, लेकिन शुरुआती दौर में उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में अच्छी मानसूनी गतिविधि देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।