आयोग के अनुसार अंतिम सूची तैयार करते समय 2.32 करोड़ नए नाम जोड़े गए, जबकि 2.03 करोड़ नाम हटाए गए हैं।
29.01 लाख मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई
आयोग के मुताबिक अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश में कुल 29.01 लाख मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है। खास बात यह है कि पहली बार सभी मतदाताओं को स्टेट वोटर नंबर (SVN) जारी किया गया है, जिससे मतदाता पहचान और प्रबंधन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और डिजिटल होगी।
169 दिन बाद जारी हुई अंतिम सूची
राज्य निर्वाचन आयोग ने 23 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया था। इसके बाद दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए आयोग को पांच बार समयसीमा बढ़ानी पड़ी। करीब 169 दिनों तक चले पुनरीक्षण अभियान के बाद अब अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने बताया कि ड्राफ्ट सूची में 12.29 करोड़ मतदाता थे, जबकि अनंतिम सूची में यह संख्या बढ़कर 12.69 करोड़ हो गई थी। अंतिम पुनरीक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर नए मतदाताओं को जोड़ा गया और अपात्र, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए गए।
मतदाता वृद्धि में बलिया अव्वल
मतदाता संख्या में बढ़ोतरी के मामले में बलिया प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। जिले में 1,60,376 नए मतदाता जुड़े हैं। इसके बाद लखीमपुर खीरी (1,38,223), देवरिया (1,26,771), सिद्धार्थनगर (1,23,162) और कुशीनगर (1,20,011) का स्थान रहा।
शीर्ष 10 जिलों में शाहजहांपुर, प्रयागराज, गोंडा और जौनपुर भी शामिल हैं। आंकड़ों से साफ है कि पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के जिलों में मतदाता संख्या में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
गाजीपुर में सबसे ज्यादा कमी
वहीं मतदाताओं की संख्या में कमी वाले जिलों में गाजीपुर सबसे ऊपर रहा, जहां 94,757 नाम सूची से हटाए गए। मैनपुरी में 93,207 और आजमगढ़ में 60,347 मतदाता कम हुए हैं।
इसके अलावा आगरा में 23,294, एटा में 23,429, कानपुर देहात में 10,759 तथा हापुड़ में 366 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मृत, स्थानांतरित और पात्रता खो चुके मतदाताओं के नाम हटाने के कारण यह बदलाव देखने को मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर बढ़ते पलायन का असर भी मतदाता सूची पर दिखाई दिया है।
पंचायत चुनाव का आधार बनेगी अंतिम सूची
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार यह अंतिम मतदाता सूची आगामी पंचायत चुनाव के लिए आधार दस्तावेज का काम करेगी। पुनरीक्षण अभियान के दौरान नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का विलोपन तथा दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया गया है।
हाईकोर्ट की निगाह चुनाव कार्यक्रम पर
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव समय पर न कराए जाने और ग्राम प्रधानों के स्थान पर छह महीने के लिए प्रशासक नियुक्त किए जाने के सरकारी निर्णय को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई थीं। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से चुनाव कार्यक्रम को लेकर जवाब भी मांगा था।
अब जबकि आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है, माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जल्द रफ्तार पकड़ सकती है। दूसरी ओर, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर आयोग की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है।
सर्वाधिक मतदाता वाले शीर्ष दस जिले
- जौनपुर-36,97,376
- आजमगढ़-35,76,287
- प्रयागराज-34,95,203
- सीतापुर-31,18,029
- गोरखपुर-29,63,142
- लखीमपुर खीरी-28,87,290
- हरदोई-28,73,247
- गाजीपुर-28,11,268
- बलिया-26,97,200
- गोंडा-26,74,509
सबसे कम मतदाता वाले दस जिले
- गौतमबुद्धनगर-2,09,562
- महोबा-5,88,137
- चित्रकूट-7,00,457
- हमीरपुर-7,28,518
- हापुड़– 7,47,201
- शामली-7,48,921
- बागपत–8,11,402
- ललितपुर–8,57,275
- श्रावस्ती–8,58,977
- औरैया–9,57,338
जिलावार मतदाताओं की सूची
जौनपुर, आजमगढ़ और प्रयागराज जैसे जिलों में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई है।
1 अमरोहा - 1047068
2 अमेठी - 1616891
3 अम्बेडकर नगर - 1733431
4 अयोध्या - 1633968
5 अलीगढ़ - 1842379
6 आगरा - 2004828
7 आजमगढ़ - 3576287
8 इटावा - 951272
9 उन्नाव - 2103279
10 एटा - 1176153
11 औरैया - 957338
12 कन्नौज - 1146500
13 कानपुर देहात - 1210928
14 कानपुर नगर - 1259578
15 कासगंज - 950931
16 कुशीनगर - 2543659
17 कौशाम्बी - 1060123
18 गाजियाबाद - 456882
19 गाज़ीपुर - 2811268
20 गोंडा - 2674509
21 गोरखपुर - 2963142
22 गौतमबुद्ध नगर - 209562
23 चन्दौली - 1502661
24 चित्रकूट - 700457
25 जालौन - 1069296
26 जौनपुर - 3697376
27 झांसी - 989250
28 देवरिया - 2415781
29 पीलीभीत - 1346299
30 प्रतापगढ़- 2561371
31 प्रयागराज - 3495203
32 फतेहपुर - 1894701
33 फर्रुखाबाद - 1162075
34 फिरोजाबाद - 1311125
35 बदायूं - 1948117
36 बरेली - 2370536
37 बलरामपुर - 1716561
38 बलिया - 2697200
39 बस्ती - 1918004
40 बहराइच - 2552892
41,बांदा - 1212861
42 बागपत - 811402
43 बाराबंकी - 2320277
44 बिजनौर - 2327922
45 बुलंदशहर - 2154711
46 भदोही - 1186237
47 मऊ- 1343630
48 मथुरा - 1306850
49 महराजगंज- 1950102
50 महोबा - 588137
51 मीरजापुर - 1809678
52 मुजफ्फरनगर - 1656526
53 मुरादाबाद - 1501036
54 मेरठ - 1363101
55 मैनपुरी - 1127292
56 रामपुर - 1343545
57 रायबरेली - 2104436
58 लखनऊ - 1085180
59 लखीमपुर खीरी - 2887290
60 ललितपुर - 857275
61 वाराणसी - 1793504
62 शामली - 748921
63 शाहजहांपुर - 1938768
64 श्रावस्ती - 858977
65 सन्त कबीर नगर - 1251747
66,सम्भल - 1356646
67 सहारनपुर - 1924716
68 सिद्धार्थ नगर - 2064923
69 सीतापुर - 3118029
70 सुल्तानपुर - 2000048
71 सोनभद्र - 1277263
72 हमीरपुर - 728518
73 हरदोई - 2873247
74 हाथरस - 952693
75 हापुड़ - 747201