• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

फास्ट ट्रैक अदालतों में लंबित मामलों की सूची में यूपी सबसे ऊपर

देशभर की फास्ट ट्रैक अदालतों में लंबित मामलों में से लगभग 78 प्रतिशत मामले उत्तर प्रदेश के हैं, जहां 13.74 लाख से अधिक मामले निस्तारण का इंतजार कर रहे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 04:50:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 04:53:59 PM (IST)
फास्ट ट्रैक अदालतों में लंबित मामलों की सूची में यूपी सबसे ऊपर

HighLights

  1. दिल्ली में काम कर रहीं 26 फास्ट ट्रैक
  2. अदालतों में 7385 मामले लंबित हैं
  3. आरटीआई के तहत मिली जानकारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। देशभर की फास्ट ट्रैक अदालतों में लंबित मामलों में से लगभग 78 प्रतिशत मामले उत्तर प्रदेश के हैं, जहां 13.74 लाख से अधिक मामले निस्तारण का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में 26 फास्ट ट्रैक अदालतें काम कर रही हैं, जिनमें 7385 मामले लंबित हैं।

सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत न्याय विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, 30 जून तक देशभर की फास्ट ट्रैक अदालतों में 17.5 लाख से ज्यादा मामले लंबित थे।

आरटीआई के तहत मिली जानकारी

यह आंकड़ा न्याय विभाग ने इस साल 10 अगस्त को नोएडा के सामाजिक कार्यकर्ता अमित गुप्ता द्वारा आरटीआई कानून के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब में साझा किया था। त्वरित अदालतें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा संबंधित हाई कोर्ट के साथ परामर्श करके खास तरह के मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए गठित की जाती हैं।


उत्तर प्रदेश लंबित मामलों की सूची में सबसे ऊपर

न्याय विभाग ने बताया कि 30 जून, 2026 तक 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 884 फास्ट ट्रैक अदालतें काम कर रही थीं। इन अदालतों की स्थापना के लिए राज्यों को कोई केंद्रीय सहायता नहीं दी जा रही है। उत्तर प्रदेश लंबित मामलों की सूची में सबसे ऊपर है, जहां 373 फास्ट ट्रैक अदालतों में 13.74 लाख से अधिक मामले लंबित हैं।

अधिक लंबित मामलों वाले अन्य राज्यों में महाराष्ट्र, बंगाल, तमिलनाडु

इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है, जहां कार्यरत 117 अदालतों में 1.35 लाख मामले लंबित हैं। अधिक लंबित मामलों वाले अन्य राज्यों में बंगाल (93,245), तमिलनाडु (89,703) और असम (17,145) शामिल हैं। सिक्किम में सबसे कम लंबित मामले पाए गए, जहां दो अदालतों में 18 मामले लंबित मिले।

कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी फास्ट ट्रैक अदालत काम नहीं कर रही है। इन राज्यों में बिहार, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नगालैंड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में माता-पिता पर अत्याचार करना पड़ेगा भारी, संतान को धोना पड़ सकता है संपत्ति से हाथ