UP में 12 घंटे में दूसरी ट्रांसफर लिस्ट जारी, 181 PCS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SDM बदले गए
उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 घंटे में दूसरी तबादला सूची जारी करते हुए 181 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया। कई जिलों के एसडीएम समेत अधिकारियों को नई जिम...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 02:51:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 02:51:02 PM (IST)
UP में 12 घंटे में दूसरी ट्रांसफर लिस्ट जारी। (फाइल फोटो)HighLights
- 12 घंटे में दूसरी PCS ट्रांसफर सूची जारी हुई।
- 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी।
- कई जिलों के एसडीएम को नई तैनाती मिली।
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। खास बात यह है कि 12 घंटे के भीतर यह दूसरी ट्रांसफर सूची जारी की गई है।
इससे पहले देर रात 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी हुए थे। लगातार दो सूचियां आने से प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। नई सूची में कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (SDM) समेत विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कई जिलों में बदले गए एसडीएम
नई सूची के अनुसार, निशांत तिवारी को ललितपुर से फतेहपुर, संजय यादव को गाजीपुर से प्रतापगढ़, प्रवीण यादव को अयोध्या से बलिया और मोहम्मद जफर को कुशीनगर से सोनभद्र का एसडीएम बनाया गया है। पिनाकपाणि द्विवेदी को वाराणसी से फतेहपुर, नमन मेहता को बांदा से गोरखपुर, अंकुर वर्मा को सहारनपुर से जौनपुर और आदेश कुमार को मथुरा से रामपुर भेजा है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
- आकाश कुमार को भदोही से आजमगढ़, शैलेंद्र गौतम को महाराजगंज से सीतापुर, वैभव गुप्ता को मथुरा से कन्नौज और शालिनी देवी को कानपुर देहात से फिरोजाबाद में एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है।
- इसके अलावा अतुल कुमार सिंह को फर्रुखाबाद से बलरामपुर, हर्ष चावला को बिजनौर से शाहजहांपुर, निशांत उपाध्याय को बलिया से श्रावस्ती, रामकेवल त्रिपाठी को अमेठी से बदायूं, शशि शेखर को अंबेडकरनगर से एटा और रत्नेश तिवारी को देवरिया से कौशांबी स्थानांतरित किया गया है।
- लगातार दो ट्रांसफर सूचियां जारी होने से साफ है कि राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए बड़े स्तर पर फेरबदल कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब... केंद्र और यूपी सरकार को भी नोटिस जारी