महिला आरक्षण बिलः अखिलेश ने पूछा, भाजपा-शासित राज्यों में कितनी महिला सीएम, इसमें मुस्लिम महिलाओं को भी शामिल किया जाए
महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े तीन विधेयकों पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 04:03:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 04:06:27 PM (IST)
HighLights
- सदन में चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला
- बोले-भाजपा संगठन में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दे पाई
- अखिलेश ने कहा-समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। संसद के बजट सत्र का विस्तार करते हुए केंद्र सरकार ने तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है, जिसकी शुरुआत गुरुवार से हो गई। लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े तीन विधेयकों पर चर्चा जारी है।
चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि भाजपा-शासित राज्यों में कितनी महिला मुख्यमंत्री हैं।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के मुद्दे को केवल अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने संगठन में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दे पाई है, वह उनके सम्मान और अधिकारों की बात कैसे कर सकती है।
समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है। अखिलेश ने कहा कि देश की आधी आबादी के लिए आरक्षण की मांग व्यापक है और इसमें मुस्लिम महिलाओं को भी शामिल किया जाना चाहिए।
अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर प्रदर्शन कर रही हैं और न्याय की मांग कर रही हैं।
सरकार इन मुद्दों पर संवेदनशील नहीं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार इन मुद्दों पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। अखिलेश यादव ने दोहराया कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन भाजपा की मंशा पर सवाल उठाती है।