योगी सरकार की नई पहल: पॉपकॉर्न और दोना-पत्तल मशीन लगाकर शुरू करें अपना बिजनेस, 30 मई तक करें आवेदन
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नई पहल शुरू की है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 21 May 2026 03:37:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 03:40:42 PM (IST)
HighLights
- 30 मई के बाद स्वीकार नहीं होंगे आवेदन
- शहरों की ओर पलायन पर लगेगा रोक
- भुर्जी समाज के युवाओं को प्राथमिकता
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नई पहल शुरू की है। यूपी खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से बेरोजगार युवक-युवतियों को पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन और दोना-पत्तल मेकिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे खुद का स्वरोजगार शुरू कर सकें।
इस योजना के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि योजना में भुर्जी समाज के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
गांव में रोजगार, शहरों की ओर पलायन पर लगेगा रोक
प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराना है। इससे शहरों की ओर होने वाले पलायन को रोका जा सकेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाभार्थियों का चयन जिलास्तरीय चयन समिति के माध्यम से किया जाएगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
योजना का लाभ लेने के इच्छुक अभ्यर्थी यूपी खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upkvib.gov.in पर जाकर ऑनलाइन टूल किट्स पंजीकरण एवं आवंटन लिंक के माध्यम से 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के साथ जमा करने होंगे ये दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी के साथ निम्न दस्तावेज जमा करने होंगे:
- आधार कार्ड
- तहसील से जारी जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- ग्राम प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- परिवार रजिस्टर की कॉपी
- राशन कार्ड
इन सभी दस्तावेजों को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, यूपी खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला पंचायत परिसर स्थित कार्यालय में जमा करना होगा।
30 मई के बाद स्वीकार नहीं होंगे आवेदन
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि 30 मई के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें।