• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • लखनऊ

चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के शौचालय में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका

चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के एसी कोच के शौचालय से एक युवक का शव बरामद हुआ।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 03:45:22 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 03:45:48 PM (IST)
चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के शौचालय में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका

HighLights

  1. आरपीएफ की टीम ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा
  2. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है
  3. कुर्ते के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के एसी कोच के शौचालय से एक युवक का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने सफर के दौरान शौचालय के भीतर कुर्ते के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब 25 मिनट की देरी से लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंची। सभी यात्रियों के उतरने के बाद जब सफाई कर्मचारी एसी थर्ड कोच बी-3 की सफाई कर रहे थे, तब शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो इसकी सूचना कोच अटेंडेंट को दी गई।


आरपीएफ की टीम ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा

सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और शौचालय का दरवाजा तोड़ा। अंदर करीब 25 से 27 वर्ष आयु के एक युवक का शव कुर्ते से फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है

आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसके पास मिले सामान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

गौरतलब है कि चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस प्रतिदिन रात 9:05 बजे चंडीगढ़ से रवाना होती है और लगभग 667 किलोमीटर की दूरी तय कर अगले दिन सुबह लखनऊ जंक्शन पहुंचती है।

यह भी पढ़ें- यूपी में प्राथमिक विद्यालय बंद नहीं होंगे, कम नामांकन वाले स्कूलों का होगा विलय