UP के सूर्या हत्याकांड में कार्रवाई तेज, प्रशासन ने मुख्य आरोपी के घर चस्पा किया नोटिस; 15 दिन में खाली करने का आदेश
ड़ा थाना क्षेत्र के चर्चित सूर्या हत्याकांड में प्रशासन ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 03:37:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 03:37:51 PM (IST)
UP के सूर्या हत्याकांड में कार्रवाई तेजHighLights
- असद के मकान को अवैध बताते हुए प्रशासन ने जारी किया नोटिस
- 15 दिन में मकान खाली नहीं करने पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी
- संगीत सोम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर एक लाख रुपये की सहायता दी
डिजिटल डेस्क। खोड़ा थाना क्षेत्र के चर्चित सूर्या हत्याकांड में प्रशासन ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को प्रशासनिक टीम ने मुख्य आरोपित असद के घर पहुंचकर मकान पर नोटिस चस्पा किया और उसे अवैध निर्माण बताते हुए 15 दिनों के भीतर खाली करने का निर्देश दिया।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि तय समय सीमा के भीतर मकान खाली नहीं किया गया तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है। स्थानीय स्तर पर इसकी मुनादी भी कराई गई, ताकि संबंधित पक्ष को आदेश की जानकारी मिल सके।
इसी दौरान अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।
![naidunia_image]()
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे
उधर, भाजपा नेता संगीत सोम भी सोमवार दोपहर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में गिरफ्तार और फरार सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम
संगीत सोम ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की।
सूर्या हत्याकांड को लेकर इलाके में पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तबादला नीति के अंतिम दिन 2 दर्जन से अधिक जिलों के CMO बदले, देखें पूरी सूची