यूपी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने महिला पदाधिकारी को वॉट्सएप पर भेजे अश्लील फोटो, थाने में शिकायत दर्ज
गाजियाबाद के मोदीनगर में भाजपा के एक जिला उपाध्यक्ष पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष को वॉट्सएप के जरिए अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 06 May 2026 03:10:14 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 03:14:25 PM (IST)
महिला के समर्थन में थाने पहुंचे कार्यकर्ता। महिला के पक्ष में थाने पहुंचे लोग।HighLights
- अश्लील तस्वीरों के साथ अभद्र टिप्पणियों का आरोप
- वॉट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप
- यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर का मामला
नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, गाजियाबाद। मोदीनगर में भारतीय जनता पार्टी के एक जिला उपाध्यक्ष पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष को वॉट्सएप के जरिए अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेजने का गंभीर आरोप लगा है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है।
पीड़ित महिला पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अश्लील तस्वीरों के साथ अभद्र टिप्पणियां और आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे।
चैट के स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर नंबर को ब्लॉक किया
घटना के तुरंत बाद महिला ने चैट के स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर संबंधित नंबर को ब्लॉक कर दिया। मामले को लेकर पार्टी के कई स्थानीय नेता महिला के समर्थन में मोदीनगर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी (एसएचओ) को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ता बोली-आरोपी पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है
शिकायतकर्ता की पहचान मोदीनगर के सीकरी कलां गांव निवासी गीता कौशिक के रूप में हुई है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है और वह पार्टी के जिलाध्यक्ष का करीबी बताया जाता है।पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।