सर्विस रोड और जेवर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, प्रशासन को दी चेतावनी
सर्विस रोड निर्माण, अतिरिक्त मुआवजा और जेवर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर किसानों का असंतोष बढ़ता जा रहा है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 03:36:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 03:36:27 PM (IST)
किसानों ने सीएम के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापनHighLights
- किसानों ने सीएम के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
- आगरा तक सर्विस रोड और अतिरिक्त मुआवजे की मांग
- जेवर टोल हटाने और टोल मुक्त क्षेत्र बनाने की मांग
डिजिटल डेस्क। सर्विस रोड निर्माण, अतिरिक्त मुआवजा और जेवर टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर किसानों का असंतोष बढ़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) ने दावा किया है कि महीनों से आंदोलन और धरना जारी रहने के बावजूद प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है।
पिछले 13 महीने से धरना जारी है
संगठन के जिलाध्यक्ष अजय त्यागी ने बताया कि सोनभद्र जिले के मेघावर गांव में किसानों की समस्याओं को लेकर पिछले 13 महीने से धरना जारी है, जबकि गौतमबुद्ध नगर के रोनीजा गांव में किसान यमुना प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़े मुद्दों को लेकर 12 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
आगरा तक सर्विस रोड बनाने की मांग
ज्ञापन में यमुना एक्सप्रेसवे के साथ आगरा तक सर्विस रोड बनाने की मांग की गई है। किसानों का कहना है कि एक्सप्रेसवे निर्माण के बाद पुराने संपर्क मार्ग प्रभावित हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और किसानों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
अतिरिक्त मुआवजा देने की मांग भी दोहराई
किसान संगठन ने वर्ष 2008 में किसानों और तत्कालीन जिला प्रशासन के बीच हुए समझौते के अनुसार आवासीय प्लॉट और अतिरिक्त मुआवजा देने की मांग भी दोहराई। इसके अलावा जेवर टोल प्लाजा प्रबंधन पर किसान संगठनों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।