प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी महिला का पुलिस स्टेशन में हाईवोल्टेज ड्रामा, पति-लवर दोनों ने साथ रखने से किया इनकार
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला को पति और प्रेमी दोनों ने अपनाने से इनकार कर दिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 02:48:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 02:48:58 PM (IST)
महिला का थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा (AI Generated Image)HighLights
- महिला ने पति संग जाने से किया इनकार
- सड़क पर खड़े होकर दी जान देने की चेतावनी
- मायके वाले महिला को अपने साथ ले गए
डिजिटल डेस्क: यूपी के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को लेकर एक अजीब स्थिति सामने आई। तीन दिन से अपने प्रेमी के साथ गई महिला शनिवार को खुद ही थाने पहुंच गई। महिला के थाने पहुंचते ही पुलिस ने उसके पति और प्रेमी को भी बुला लिया, जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।
पति और प्रेमी दोनों ने किया इंकार
थाने में महिला ने अपने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। हालांकि, स्थिति उस समय और उलझ गई जब पति और प्रेमी दोनों ने ही महिला को अपने साथ रखने से मना कर दिया। इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
सड़क पर खड़े होकर दी जान देने की चेतावनी
काफी देर तक चले विवाद के बाद महिला थाने से बाहर निकल गई और बीच सड़क पर खड़ी होकर जान देने की बात कहने लगी। यह देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और महिला को समझाकर सुरक्षित स्थान पर लाया।
मायके वालों के साथ गई महिला
घटना की जानकारी मिलते ही महिला के मायके वाले थाने पहुंचे। उसकी मां और भाई उसे अपने साथ ले गए। पुलिस के अनुसार, फिलहाल महिला अपने मायके में है और मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
पहले भी जा चुकी थी प्रेमी के साथ
जानकारी के मुताबिक, महिला का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब 10 दिन पहले भी वह उसके साथ गई थी, लेकिन बाद में लौट आई थी। इसके बाद दोबारा वह प्रेमी के साथ चली गई, जिस पर पति ने शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही है, लेकिन फिलहाल उसे मायके वाले अपने साथ ले गए हैं।