यूपी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक ही जिले के 41 पुलिसकर्मियों के तबादले
प्रशासनिक कार्रवाई के तहत 2 निरीक्षकों, 12 उपनिरीक्षकों और 27 हेड कॉन्स्टेबल व कॉन्स्टेबलों समेत कुल 41 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 03:09:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 03:10:58 PM (IST)
यूपी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल। फाइल फोटोHighLights
- उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर किया गया बदलाव
- 27 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबलों की अन्य थानों में तैनाती
- अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए फेरबदल
डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। यूपी के एक ही जिले हापुड़ में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है।
इस प्रशासनिक कार्रवाई के तहत 2 निरीक्षकों, 12 उपनिरीक्षकों और 27 हेड कॉन्स्टेबल व कॉन्स्टेबलों समेत कुल 41 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक सुधीर कुमार को थाना पिलखुवा से स्थानांतरित कर गढ़मुक्तेश्वर में अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक भंवर पाल सिंह को क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर कार्यालय से पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। शीलेंद्र कुमार को हापुड़ देहात से धौलाना, जसवीर सिंह को हापुड़ देहात से न्यायालय सुरक्षा, कुलदीप सिंह को हाफिजपुर से महिला थाना और नीरज कपिल को बाबूगढ़ से फिंगर प्रिंट ब्यूरो में तैनात किया गया है।
अन्य तबादले भी शामिल
इसके अलावा दिनेश चंद गौतम को पिलखुवा से बाबूगढ़, निर्भय सिंह को सिंभावली से कपूरपुर, राजकुमार को पुलिस लाइन से हापुड़ देहात और नवीन गौतम को सिंभावली से बाबूगढ़ में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।
आशुतोष रावत को पुलिस लाइन से ई-साक्ष्य पुलिस कार्यालय का प्रभारी और विपुल कुमार को डीसीआरबी के यक्ष ऐप का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
27 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबलों की अन्य थानों में तैनाती
हालांकि, विवेक अग्रवाल और देव कुमार के बाबूगढ़ और गढ़मुक्तेश्वर स्थानांतरण आदेश बाद में निरस्त कर दिए गए। इसके साथ ही 27 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबलों को भी विभिन्न थानों, पुलिस लाइन और अन्य इकाइयों में तैनाती दी गई है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी।