बकरीद की नमाज के बाद PM और CM पर की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने दबोचा तो थाने में मांगने लगा माफी
मेरठ में बकरीद की नमाज के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 30 May 2026 03:50:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 04:00:03 PM (IST)
वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी अहसान गिरफ्तार (वीडियो ग्रैब)HighLights
- वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी अहसान गिरफ्तार
- प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री पर टिप्पणी का आरोप
- पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान में जुटी
डिजिटल डेस्क। मेरठ में बकरीद की नमाज के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। वीडियो में देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप है। मामले में रेलवे रोड थाने में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, ईदगाह परिसर में नमाज के बाद देहलीगेट निवासी अहसान ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
रेलवे रोड थाने में आरोपी अहसान और उसके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद थाने में आरोपी ने अपने बयान में कहा कि उससे गलती हुई है और वह इसके लिए माफी मांगता है। उसने यह भी कहा कि सरकार द्वारा कई अच्छे कार्य किए जा रहे हैं और वह अपने बयान पर खेद व्यक्त करता है।
पुलिस ने क्या है
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के समय ईदगाह परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात था। इसके बावजूद इस तरह की टिप्पणी सामने आना गंभीर मामला है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे। क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपी की टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका थी। मामले की जांच जारी है और वीडियो में दिखाई देने वाले अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।