• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

नोएडा में नशे में धुत युवती का हंगामा, हाथ में सिगरेट और शराब की बोतल रख बीच सड़क पर लेटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक युवती ने कथित नशे की हालत में सड़क पर लेटकर हंगामा किया। जाम लगने पर पुलिस पहुंची, मेडिकल कराया और कानूनी कार्रवाई शुरू की।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 01:58:40 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 01:58:40 PM (IST)
  • Join करें
नोएडा में नशे में धुत युवती का हंगामा, हाथ में सिगरेट और शराब की बोतल रख बीच सड़क पर लेटी
नोएडा में शराब के नशे में धुत युवती का हंगामा। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. युवती ने बीच सड़क पर लेटकर जमकर हंगामा किया।
  2. हाथ में सिगरेट, पास में शराब की बोतल थी।
  3. सड़क जाम होने से राहगीरों को भारी परेशानी हुई।

डिजिटल डेस्क। नोएडा में शराब के नशे में धुत युवती ने जमकर हंगामा किया। वह बीच सड़क पर हाथ में सिगरेट और शराब की बोतल रखकर लेट गई। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी समस्या हुई। अब युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना 1 जून 2026 की बताई जा रही है। आम्रपाली रिवर व्यू सोसायटी में रहने वाली 32 साल की युवती शराब पीने के बाद सड़क पर आ गई। बीच रास्ते में लेटकर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।


लोगों ने समझाया, नहीं मानी

मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को समझाने और सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार हंगामा करती रही। मामला जब राहगीरों से नहीं संभला, तो पुलिस को सूचना दी। कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

ये भी पढ़ें- बिहार में NEET री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, असली की जगह नकली परीक्षार्थियों ने लिखे पेपर; 30 गिरफ्तार

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित सड़क से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि युवती को कोतवाली लाया गया, जहां उसका मेडिकल टेस्ट परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।