विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मेरठ और आसपास के क्षेत्र के लिए 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब देश में विकास परियोजनाएं पहले की तरह अधर में नहीं लटकतीं।
उन्होंने कहा, “जिस परियोजना का शिलान्यास होता है, उसका समय पर पूरा होना भी सुनिश्चित किया जाता है।” उन्होंने इसे नए भारत की कार्यसंस्कृति का परिचायक बताया।
प्रधानमंत्री “नए भारत के शिल्पी और निर्माता”: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो प्रदेश के विकास को नई गति देंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री को “नए भारत के शिल्पी और निर्माता” की संज्ञा दी।
हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
उधर, प्रधानमंत्री के मेरठ आगमन से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। मेरठ बार संगठन के पदाधिकारियों और अन्य प्रमुख वकीलों को पुलिस ने एहतियातन उनके घरों में नजरबंद कर दिया।
मेरठ बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी की। जब उन्होंने जनसभा स्थल की ओर बढ़ने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में कुछ अधिवक्ता पैदल ही बेगमपुर की ओर बढ़े, जहां पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास करती रही।
इन स्टेशनों पर रुकेगी नमो भारत मेट्रो ट्रेन
नमो भारत के स्टेशनों में मोदीपुरम, बेगमपुल, शताब्दीनगर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नार्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर, गाजियाबाद, साहिबाबाद, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां हैं, जिसमें आनंद विहार भूमिगत स्टेशन है। नमो भारत का कॉरिडोर की कुल लंबाई 82.15 किमी है।
55 मिनट में मोदीपुरम से सराय काले खां तक सफर
नमो ट्रेन के शुभारंभ के साथ ही यात्रियों को अब मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से सराय काले खां स्टेशन तक 82 किमी तक की यात्रा में करीब 55 मिनट का समय ही लगेगा।