वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना में डूबी 32 श्रद्धालुओं से भरी मोटर बोट, पंजाब के 9 लोगों की मौत; रेस्क्यू में जुटी सेना
वृंदावन में शुक्रवार दोपहर पंजाब के मुक्तसर से आए श्रद्धालुओं से भरी मोटर बोट असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सभी लोग नदी में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 06:06:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 06:06:25 PM (IST)
वृंदावन में दर्दनाक हादसा।HighLights
- वृंदावन में दर्दनाक हादसा हो गया।
- यमुना में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी डूबी।
- 9 लोगों की मौत; रेस्क्यू में जुटी सेना।
डिजिटल डेस्क। वृंदावन में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। पंजाब के मुक्तसर से आए श्रद्धालुओं से भरी मोटर बोट असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सभी लोग नदी में डूब गए। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा बचाव अभियान जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोट पर 32 लोग सवार थे और यह हादसा नदी में पड़े पीपों के पुल से टकराने के कारण हुआ। डिजिटल डेस्क के अनुसार, पंजाब के श्रद्धालुओं का जत्था यमुना में घूमने के लिए मोटर बोट पर सवार हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
पीपों के पुल से टकराकर पलटी बोट
![naidunia_image]()
मांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मोटर बोट पलट गई। इसमें पंजाब के मोंगा, मुक्तेश्वर और लुधियाना से आए कुल 32 लोग सवार थे। इनके जत्थे में करीब 150 लोग शुक्रवार सुबह नौ बजे वृंदावन पहुंचे थे। सुबह निधिवन के दर्शन करने के बाद सभी लोग यमुना में पर्यटन के लिए निकले थे।
![naidunia_image]()
वृंदावन के केशीघाट पर सभी मोटर बोट पर सवार हुए। मांट थाना क्षेत्र में बने पैंटून पुल (पीपों के पुल) से मोटर बोट टकरा कर पलट गई और सभी 32 लोग डूब गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन और भारी अफरा-तफरी
![naidunia_image]()
घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मची हुई है और लोग बचाने के लिए चिल्ला रहे हैं। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया है, जिसमें दस लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
![naidunia_image]()
गोताखोर लगातार डूबे लोगों को यमुना में खोज रहे हैं, हालांकि नदी में पानी का स्तर बढ़ा होने से गोताखोरों को काफी दिक्कत आ रही है। घटनास्थल पर कई एंबुलेंस पहुंच गई हैं और जीवित निकले लोगों को लगातार अस्पताल भेजा जा रहा है।
सेना ने संभाला मोर्चा
![naidunia_image]()
शाम साढ़े चार बजे तक नौ श्रद्धालुओं के शव निकाले जा चुके थे। घटनास्थल पर जागरण टीम के सदस्य भी मौजूद हैं। बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए सेना की टीम को भी बुला लिया गया है। गोताखोर और सैन्य कर्मी शेष श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हैं।