• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • मेरठ

मेरठ के हस्तिनापुर में खौफनाक मर्डर: पत्नी ने आशिक के संग मिलकर सो रहे पति के बिस्तर पर छोड़ा सांप, तड़प-तड़प कर हुई मौत

मेरठ में दाम्पत्य रिश्ते को कलंकित करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पति के बिस्तर पर जहरीला सा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 02:52:50 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 02:52:50 PM (IST)
मेरठ के हस्तिनापुर में खौफनाक मर्डर: पत्नी ने आशिक के संग मिलकर सो रहे पति के बिस्तर पर छोड़ा सांप, तड़प-तड़प कर हुई मौत
सोनम-मुस्कान के बाद मेरठ की दामनी बनी पति की कातिल

HighLights

  1. सोनम-मुस्कान के बाद मेरठ की दामनी बनी पति की कातिल
  2. प्रेमी के साथ मिलकर सांप से कटवाकर उतारा मौत के घाट
  3. परिजनों ने जब शक किया तो खुला हत्या का राज

डिजिटल डेस्क, मेरठ। जिले के हस्तिनापुर इलाके में दाम्पत्य रिश्ते को कलंकित करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पति के बिस्तर पर जहरीला सांप छुड़वा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह सनसनीखेज साजिश ठीक उसी तरह रची गई, जैसी चार महीने पहले बहसूमा के अकबरपुर सादात में हुई थी। पुलिस ने अंतिम संस्कार के बाद मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रेम विवाह के सात साल बाद खूनी अंत

मूल रूप से बहसूमा के भंडौरा गांव के रहने वाले 32 वर्षीय अतुल कुमार हस्तिनापुर की शकुंतला कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहते थे। अतुल वहां 'कृष्णा किड्स प्ले स्कूल' नाम से एक प्ले स्कूल संचालित करते थे और उनका बड़ा भाई कुलदीप नोएडा में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। सात साल पहले अतुल ने दामिनी नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था, जिससे उनके दो बच्चे हैं। दामिनी भी उसी स्कूल में पढ़ाती थी, जहां स्कूल बस चलाने वाले ड्राइवर तुषार पायला से उसके प्रेम संबंध बन गए।


साजिश के तहत रात में छोड़ा जहरीला नाग

पुलिस जांच के अनुसार, गुरुवार की रात अतुल अपने कमरे में सो रहे थे। आधी रात को दामिनी बच्चों को लेकर दूसरे कमरे में चली गई। इस बीच, उसके प्रेमी तुषार द्वारा खरीदकर लाया गया एक जहरीला सांप अतुल के बिस्तर पर छोड़ दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे जब दामिनी चाय लेकर कमरे में पहुंची, तो अतुल चादर ओढ़े अचेत पड़े थे। चादर हटाने पर बिस्तर पर एक सांप रेंगता मिला।

दामिनी के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने सांप को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला और एक डिब्बे में बंद कर दिया। आनन-फानन में अतुल को नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों के शक से खुला हत्या का राज

अतुल की मौत की खबर जब गांव में रहने वाले परिजनों को मिली, तो उन्होंने इसे सामान्य हादसा मानने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों ने दामिनी के व्यवहार पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जब संदिग्धों की कॉल डिटेल खंगाली और कड़ाई से पूछताछ की, तो परतें खुलती चली गईं।

यह भी पढ़ें- भोपाल डबल मर्डर : पुलिस की 'एआई चाल' में फंसे कातिल; गलत स्केच देख रहे बेफिक्र, फोन से पकड़े गए

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि स्कूल वैन के ड्राइवर तुषार पायला और मृतक की पत्नी दामिनी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने के लिए यह खौफनाक साजिश रची। ड्राइवर तुषार ने कबूल किया है कि वही सांप खरीदकर लाया था।

पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि सांप कहाँ से और कितने रुपये में खरीदा गया था और इस मर्डर प्लान में दोनों की व्यक्तिगत भूमिका कितनी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।