

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के मिशिगन में गोलाबारी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस के अनुसार,सर्च ऑपरेशन में हमलावर खुद भी मृत पाया गया है।
शुक्रवार सुबह 11:40 बजे के आसपास पुलिस को मिशिगन की मिसौकी कांउटी स्थित एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को तीन लोग मृत पाए गए जबकि एक घायल मिला। घायल व्यक्ति को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच के दौरान संदिग्ध की पहचान चाड हिकमैन 39 वर्षीय के रूप में हुई, जो पुलिस के पहुंचने के बाद मौके से फरार हो चुका था। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को दूसरे घर में एक शव और मिला। मामले की जांच में जुटी में पुलिस को व्हिटलॉक झील के पास एक गाड़ी मिली, तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी हिकमैन के साथ और अन्य व्यक्ति मृत मिला।
यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में चाचा को मारी गोली, बेटों को बेरहमी से पीटा: 3 आरोपियों पर FIR दर्ज
लेफ्टिनेंट एशली मिलर ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा कि इसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो गई। यह बेहद निराशाजनक और दिल तोड़ने वाली घटना है। मृतक लोगों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।