• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

पाकिस्तान में शिव मंदिर पहुंची कनाडाई महिला, हिंदू गांवों की जिंदगी देखकर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा; VIDEO शेयर कर कही ये बात

कनाडा की एक ट्रैवल ब्लॉगर पाकिस्तान के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचीं और वहां भगवान शिव के दर्शन किए।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 10:01:22 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 10:01:22 AM (IST)
पाकिस्तान में शिव मंदिर पहुंची कनाडाई महिला, हिंदू गांवों की जिंदगी देखकर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा; VIDEO शेयर कर कही ये बात
पाकिस्तान के शिव मंदिर में पहुंची Canadian Vlogger, घंटी बजाकर किए दर्शन (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. कनाडाई ट्रैवल ब्लॉगर पाकिस्तान के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचीं
  2. मंदिर में घंटी बजाकर भगवान शिव की मूर्ति के दर्शन किए
  3. हिंदू गांवों की जीवनशैली और परंपराओं को कैमरे में कैद किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनाडा की एक ट्रैवल ब्लॉगर इन दिनों पाकिस्तान यात्रा के दौरान एक प्राचीन शिव मंदिर (Shiva Temple In Pankistan) पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में दर्शन करने के साथ आसपास बसे हिंदू गांवों (Hindu's Life in Pakistan) की जीवनशैली और धार्मिक परंपराओं को भी अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से चर्चा में है और यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शिव मंदिर में पहुंचकर किए दर्शन

वीडियो में कनाडाई महिला मंदिर परिसर में प्रवेश करती दिखाई देती हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने भगवान शिव की मूर्ति के सामने घंटी बजाई और नमन किया। मंदिर का परिसर उन्हें शांत और साफ नजर आया। उन्होंने इस दौरान धार्मिक स्थल का अनुभव कैमरे में कैद किया और अपने दर्शकों के साथ साझा किया।


हिंदू गांवों की जिंदगी भी दिखाई

ट्रैवल ब्लॉगर ने मंदिर के आसपास बसे हिंदू गांवों का भी उल्लेख किया। वीडियो में स्थानीय लोगों की जीवनशैली और धार्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने यह दिखाने की कोशिश की कि स्थानीय समुदाय अपनी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को किस तरह बनाए हुए है।

सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा (Viral Video Pak Shiv Mandir)

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि ऐसे वीडियो से पाकिस्तान में मौजूद धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की जमीनी तस्वीर देखने का मौका मिलता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने सरहद पार स्थित धार्मिक धरोहरों को देखने में भी रुचि जताई है।