• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर ईरान का हमला: भारत ने की निंदा, एक भारतीय लापता; 10 को बचाया

विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा करते हुए खोज एवं बचाव अभियान पर नजर रखने की बात कही।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 03:14:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 03:14:35 PM (IST)
होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर ईरान का हमला: भारत ने की निंदा, एक भारतीय लापता; 10 को बचाया
होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाज पर हमला ( फाइल फोटो)

HighLights

  1. GFS गैलेक्सी पर हुआ हमला
  2. 11 भारतीयों में एक लापता
  3. 10 भारतीय सुरक्षित बचाए गए

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद जहाज में आग लग गई, जिससे चालक दल के सदस्यों को जहाज छोड़ना पड़ा। घटना के बाद एक भारतीय नागरिक लापता हो गया है, जिसकी तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी है।

11 भारतीयों में से 10 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

मिली जानकारी के अनुसार, जहाज पर कुल 11 भारतीय नागरिक सवार थे। भारतीय सरकार ने पुष्टि की है कि इनमें से 10 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है। उसकी तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है।


विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

घटना को लेकर विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने कहा, "हम आज सुबह ओमान के तट पर कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से अब तक 10 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक लापता बताया जा रहा है।"

विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि ओमान में स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और चल रहे सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। भारत ने इस अभियान में सहयोग के लिए ओमान सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

समुद्री सुरक्षा और शांति बहाली पर भारत की चिंता

विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है। मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में तनाव तुरंत कम किया जाना चाहिए और कूटनीतिक समाधान के लिए जारी प्रयासों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि इस इलाके में शांति और स्थिरता बहाल हो सके।

भारत ने यह भी कहा कि कमर्शियल शिपिंग और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में बिना किसी बाधा के नौवहन और व्यापार को जल्द से जल्द सामान्य किया जाना आवश्यक है।