_2026213_74519.webp)
डिजिटल डेस्क: बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) बड़ी जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। रॉयटर और पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी ने 300 सदस्यीय संसद में 151 सीटें जीतने का दावा किया है और 175 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अवामी लीग के चुनाव से बाहर रहने और कुछ स्थानों पर हिंसा की घटनाओं के बीच यह चुनाव देश की लोकतांत्रिक दिशा तय करने वाला माना जा रहा है।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 300 सदस्यीय संसद में 151 सीटें जीतने का दावा किया है। वहीं 299 सीटों पर हुए चुनाव में उसके उम्मीदवार 175 से अधिक सीटों पर आगे चल रहे हैं। बहुमत के लिए 151 सीटों की आवश्यकता है। एक सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया।
बीएनपी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी तारिक रहमान ने ढाका-17 और बोगुरा-6 से जीत दर्ज की है। वे पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र हैं। जमात-ए-इस्लामी अध्यक्ष शफीकुर रहमान राजधानी की एक सीट पर आगे हैं, जबकि महासचिव मिया गोलाम पोर्वार को खुलना में बीएनपी प्रत्याशी अली असगर लाबी से हार का सामना करना पड़ा।

42,779 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:30 से शाम 4:30 बजे तक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद के अनुसार दोपहर दो बजे तक 47.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लगभग 12.7 करोड़ मतदाताओं ने भाग लिया। चुनाव के साथ 84-सूत्रीय सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह भी कराया गया।
The Bangladesh Nationalist Party is on course for a thumping win in the 13th national election, where millions of voters exercised their long-denied franchise in a festive and peaceful atmosphere yesterday, reports The Daily Star, Bangladesh.
According to unofficial results and… pic.twitter.com/AMBBTTHfyX
— ANI (@ANI) February 13, 2026
अवामी लीग इस चुनाव में भाग नहीं ले सकी। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद पार्टी की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा और पंजीकरण निलंबित कर दिया गया। शेख हसीना ने चुनाव को “फर्जी” और “असंवैधानिक” करार दिया है।
गोपालगंज में बम हमले में 13 वर्षीय लड़की सहित तीन लोग घायल हुए। खुलना में जमात-ए-इस्लामी और बीएनपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में एक स्थानीय बीएनपी नेता की मौत हो गई। मुंशीगंज में बम धमाकों से कुछ समय मतदान बाधित रहा।
बीएनपी नेता अमीर खासरू महमूद चौधरी ने 200 सीटें पार करने की उम्मीद जताई। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इसे “नए बांग्लादेश का जन्मदिन” बताया। जमात अध्यक्ष शफीकुर रहमान ने निष्पक्ष परिणाम की मांग की। चुनाव आयोग के अनुसार सभी परिणाम शुक्रवार सुबह तक आने की संभावना है।