बांग्लादेश में 'नए भविष्य' के लिए मतदान, शेख हसीना के बाद स्थायी सरकार चुनने को तैयार जनता, भारत की भी निगाहें टिकी
शेख हसीना को 5 अगस्त 2024 को पद से हटाए जाने के बाद अब बांग्लादेश की सत्ता पर कौन काबिज होगा, इसके लिए 12 फरवरी को आम चुनाव होने जा रहे हैं। वहां के ल ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 12 Feb 2026 08:12:37 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Feb 2026 08:13:31 AM (IST)
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान। (रॉयटर्स) डिजिटल डेस्क। शेख हसीना को 5 अगस्त 2024 को पद से हटाए जाने के बाद अब बांग्लादेश की सत्ता पर कौन काबिज होगा, इसके लिए 12 फरवरी को आम चुनाव होने जा रहे हैं। वहां के लोग मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की जगह देश के लिए एक स्थायी सरकार के लिए वोट करेंगे, जो बांग्लादेश के भविष्य की दिशा और दशा दोनों तय करेगा। इस चुनाव में आवामी लीग की भागीदारी नहीं है।
हिंसा के बाद चुनाव
साल 2024 में हुए छात्र आंदोलन और हिंसा ने वहां की सत्ता पर काबिज शेख हसीना के 15 साल की सत्ता को उखाड़ फेंका था। आंदोलन के बाद देश की कमान नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस के हाथ में सौंप दी गई थी। वे वहां पर अंतरिम सरकार की कमान संभाल रहे थे। इस दौरान भारत और बांग्लादेश के रिश्ते अपने निचले स्तर पर पहुंच चुके थे।
भारत की टिकी है नजर
बांग्लादेश में होने वाले इस चुनाव पर सिर्फ बांग्लादेश के लोगों की ही नजर नहीं टिकी हुई है, इसके साथ ही भारत समेत कई देश ऐसे हैं, जिनकी पूरी नजर इस चुनाव पर है। इस चुनाव का परिणाम भारत और बांग्लादेश के रिश्ते का भविष्य तय करने वाला है। इससे दोनों देशों के बीच सीमा सुरक्षा, पूर्वोत्तर की स्थिरता और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर असर देखने को मिलेगा। यही कारण है कि चीन और अमेरिका के साथ बांग्लादेश को भी इस चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।
किस को मिल सकती है बांग्लादेश की कमान
अगर बात करें कि कौन सी पार्टी इस समय मजबूती के साथ बांग्लादेश की सत्ता पर काबिज हो सकती है, तो शुरुआती रुझान के अनुसार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बढ़त मिल सकती है, लेकिन जमात-ए-इस्लामी कांटे की टक्कर दे सकती है। सर्वे के अनुसार दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला होने का अनुमान जताया गया था।