चीन के सहारे पाकिस्तानी अधिकारी जीशान अली को देखने को मिला स्पेस स्टेशन, गोबी रेगिस्तान से भरी उड़ान
ग्वालियर के माधवगंज में पेट्रोल डालकर पति व बुजुर्ग ससुर को जलाने के आरोपित रजत बघेल ने जहर खा लिया। पुलिस अस्पताल से उसके डिस्चार्ज होने का इंतजार कर रही है।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 02:38:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 02:38:11 PM (IST)
पाकिस्तानी अधिकारी पहुंचा स्पेस स्टेशन। (सोशल मीडिया)HighLights
- माधवगंज में पेट्रोल डालकर पति व ससुर को जलाने का प्रयास।
- घटना के बाद जहर खाने से आरोपित रजत अस्पताल में भर्ती।
- 85 वर्षीय बुजुर्ग 10 और उनका बेटा 40 प्रतिशत तक झुलसे।
डिजिटल डेस्क, वर्ल्ड। पाकिस्तान ने बुधवार को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया। पाकिस्तानी वायु सेना के अधिकारी मुहम्मद जीशान अली चीनी अंतरिक्ष यान 'शेंझोउ' के जरिए चीन के 'तियांगोंग' स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हो गए हैं।
यह पाकिस्तान के लिए किसी नागरिक को ऑर्बिटल स्पेस स्टेशन पर भेजने का पहला मौका है। चीन के लिए भी एक बड़ा पड़ाव है, क्योंकि उसने पहली बार अपने अंतरिक्ष स्टेशन के दरवाजे किसी विदेशी यात्री के लिए खोले हैं।
गोबी रेगिस्तान से भरी उड़ान, साथ में दो चीनी यात्री
भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 5 बजकर 48 मिनट पर चीन के गोबी रेगिस्तान में बने जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से 'लॉन्ग मार्च 2F' रॉकेट ने गर्जना के साथ आसमान की ओर रुख किया। इस खास मिशन पर मुहम्मद जीशान अली के साथ दो अनुभवी चीनी अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो और वू यी भी मौजूद हैं। लॉन्च के कुछ ही देर बाद शेंझोउ यान अपनी तय कक्षा में स्थापित हो गया, जिसे चीनी स्पेस एजेंसी के अधिकारियों ने पूरी तरह कामयाब बताया है।
नमिरा सलीम की यात्रा से कितना अलग है यह मिशन?
- तीन साल पहले यानी 2023 में उद्यमी नमिरा सलीम अंतरिक्ष की सीमा छूने वाली पहली पाकिस्तानी बनी थीं, लेकिन उनकी वह यात्रा वर्जिन गैलेक्टिक की एक 'सब-ऑर्बिटल' टूरिज्म फ्लाइट थी, जो महज कुछ मिनटों में धरती पर लौट आई थी। इसके उलट, मुहम्मद जीशान अली कोई स्पेस टूरिस्ट नहीं हैं।
वह धरती से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर एक स्पेस स्टेशन पर करीब एक हफ्ता गुजारेंगे। वहां वे पेशेवर अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मिलकर काम करेंगे और वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देंगे। इस कदम के साथ पाकिस्तान उन गिने-चुने मुल्कों की कतार में आ खड़ा हुआ है, जो सरकारी स्तर पर मानव अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा बने हैं। 200 दावेदारों को पछाड़कर पाया मुकाम
- इस सफर के पीछे सालों की तैयारी और कड़ी मेहनत छिपी है। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआत में इस प्रोग्राम के लिए करीब 200 लोगों ने अर्जी दी थी। कई दौर की छंटनी के बाद पाकिस्तानी सेना के मुहम्मद जीशान अली और खुर्रम दाऊद को फाइनल किया गया।
- दोनों ने चीन में लंबे समय तक कठोर प्रशिक्षण लिया, जिसमें यान चलाने की तकनीक, आपातकालीन हालात से निपटना, सर्वाइवल ट्रेनिंग और कठिन शारीरिक अभ्यास शामिल थे। उड़ान से महज 24 घंटे पहले इस बात पर मुहर लगी कि ऐतिहासिक सफर पर जीशान अली ही जाएंगे।
अंतरिक्ष में क्या करेंगे जीशान अली?
- यह मिशन सिर्फ एक प्रतीकात्मक उपलब्धि नहीं है, बल्कि इसके पीछे ठोस वैज्ञानिक लक्ष्य भी हैं। तियांगोंग स्टेशन पर अपने एक सप्ताह के प्रवास के दौरान जीशान अली 'माइक्रोग्रैविटी' (सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण) से जुड़े कई प्रयोग करेंगे।
- इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि अंतरिक्ष के माहौल में अलग-अलग पदार्थ और जैविक प्रणालियां किस तरह बर्ताव करती हैं। इसके अलावा, धरती से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर तैरते हुए एक पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट की तस्वीरें निश्चित तौर पर वहां के छात्रों और युवा शोधकर्ताओं में विज्ञान के प्रति नया जोश भरेंगी।
1984 के राकेश शर्मा मिशन से हो रही तुलना
- पाकिस्तान की इस कामयाबी के बाद स्वाभाविक रूप से इसकी तुलना भारत के ऐतिहासिक मिशन से की जा रही है। दक्षिण एशिया में अंतरिक्ष में कदम रखने वाला पहला देश भारत था, जब अप्रैल 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा सोवियत संघ के 'सोयुज टी-11' मिशन से गए थे और 'सल्युत 7' स्टेशन पर आठ दिन बिताए थे।
- हालांकि पाकिस्तान को इस मुकाम तक पहुंचने में चार दशक से ज्यादा का वक्त लग गया, लेकिन यह मिशन बदलते वैश्विक समीकरणों की कहानी भी कहता है। शीत युद्ध के दौर में यह क्षमता सिर्फ अमेरिका और सोवियत संघ तक सीमित थी, जबकि आज अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के जरिए देश बिना पूरा बुनियादी ढांचा खुद तैयार किए भी मानव अंतरिक्ष उड़ान का हिस्सा बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 28 छक्के, 7 चौके... 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, टूटे कई रिकॉर्ड्स
चीन का बड़ा दांव और 75 साल की दोस्ती
- इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से बाहर किए जाने के बाद चीन ने पांच साल पहले अपना खुद का स्टेशन 'तियांगोंग' (यानी स्वर्गीय महल) तैयार किया था। अब जब ISS अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव पर है, तो बीजिंग अपने स्टेशन को वैश्विक शोध के नए विकल्प के तौर पर पेश कर रहा है।
एक पाकिस्तानी यात्री को जगह देकर चीन ने दुनिया को संदेश दिया है कि उसका अंतरिक्ष कार्यक्रम अब बहुराष्ट्रीय सहयोग के लिए खुला है। वहीं, पाकिस्तान और चीन के आपसी सहयोग की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हुआ यह मिशन दोनों देशों की पुरानी दोस्ती को अंतरिक्ष की नई ऊंचाइयों पर ले गया है।