• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

flydubai फ्लाइट क्रैश करने की कोशिश का नया वीडियो आया सामने, को-पायलट का खौफनाक खेल, भारतीय कैप्टन ने ऐसे बचाईं 174 जानें

UAE से तेल अवीव जा रही flydubai फ्लाइट में ओमान के को-पायलट द्वारा विमान क्रैश करने की कोशिश का नया वीडियो सामने आया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 09:50:45 AM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 09:58:43 AM (IST)
flydubai फ्लाइट क्रैश करने की कोशिश का नया वीडियो आया सामने, को-पायलट का खौफनाक खेल, भारतीय कैप्टन ने ऐसे बचाईं 174 जानें
flydubai फ्लाइट में खौफनाक कोशिश, सामने आया अंदर का नया वीडियो (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. flydubai फ्लाइट में क्रैश की कोशिश का वीडियो वायरल
  2. ओमान के को-पायलट ने किया भारतीय कैप्टन पर हमला
  3. 174 यात्रियों की जान भारतीय पायलट ने बचाई

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से बीते बुधवार को इजरायल के तेल अवीव जा रही flydubai की फ्लाइट में हुए खौफनाक वाकये ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। अब इस घटना से जुड़ा विमान के अंदर का एक नया और डरावना वीडियो सामने आया है, जिसने हवा में हुई दहशत की पूरी कहानी बयां कर दी है।

इस वीडियो में ओमान के को-पायलट की तरफ से विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की खतरनाक कोशिश और उसके बाद केबिन के भीतर मची अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है। वीडियो इस बात का सबूत है कि कैसे भारतीय पायलट और फ्लाइट कैप्टन स्मित मछार ने यात्रियों और क्रू मेंबर के साथ मिलकर को-पायलट के नापाक इरादे को नाकाम कर दिया।


वीडियो में क्या-क्या दिखा, कैसे मचा हड़कंप

इजरायल के चैनल 12 पर प्रसारित यह वीडियो विमान के अंदर एक सीट के पास से शूट किया गया है। वीडियो में लोग अंग्रेजी और हिब्रू भाषा में चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। एक यात्री यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि को-पायलट ने विमान को क्रैश करने की कोशिश की है। उसका इशारा सीधे कॉकपिट की तरफ था, जहां ओमान के को-पायलट ने भारतीय पायलट और फ्लाइट कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से हमला कर दिया था।

वीडियो में कॉकपिट के पास एक व्यक्ति लोगों को शांत रहने और हमलावर को बाहर निकालने के लिए कह रहा है। इसी बीच अराजकता के माहौल में एक क्रू मेंबर तेजी से पूछता है, 'डॉक्टर, क्या यहां कोई डॉक्टर है?' केबिन में चीख-पुकार और घबराहट का माहौल साफ देखा जा सकता है।

खून से लथपथ कैप्टन मछार और डॉक्टर की मदद

वीडियो में कई बार डॉक्टर को पुकारने के बाद इजरायली दंत चिकित्सक डॉ. शोता मुसायव आगे आते हैं और मदद के लिए पहुंचते हैं। इसके बाद कैमरे में कैप्टन स्मित मछार दिखाई देते हैं, जो कॉकपिट के बाहर फर्श पर खून से लथपथ पड़े हुए हैं।

वीडियो में घायल कैप्टन यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि को-पायलट ने उन्हें 'बहुत बार मारा' है। वह बताते हैं कि वह अपना घायल हाथ हिला पा रहे हैं, लेकिन उसे कसकर बंद नहीं कर पा रहे हैं। गंभीर चोटों और दर्द के बावजूद भारत के इस जांबाज कैप्टन ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने खुद कॉकपिट का दरवाजा खोलकर विमान का कंट्रोल संभाला और उसमें सवार सभी 174 यात्रियों की जान बचा ली।

सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, बंधा मिला हमलावर

वीडियो का अगला हिस्सा सऊदी अरब में विमान की आपातकालीन लैंडिंग के बाद का है। वहां मेडिकल टीम विमान के दरवाजे के बाहर कैप्टन मछार का इलाज करती हुई नजर आ रही है। विमान के अंदर मौजूद लोग लगातार पुलिस को बुलाने की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जब तक पुलिस नहीं आ जाती, को-पायलट को विमान के अंदर ही रखा जाए।

एक हिब्रू वक्ता कहता है कि कोई भी हमलावर को नहीं छोड़ेगा। इस दौरान हमलावर को-पायलट घुटनों के बल बैठा हुआ दिखाई देता है, जिसके दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए हैं। वहीं flydubai का एक क्रू मेंबर अंग्रेजी में कहता है कि यह एक आतंकवादी है, आप समझते हैं ना? हमें पुलिस की जरूरत है। एक अन्य यात्री कहता है, वह कहीं नहीं जा सकता, वह यहीं हमारे साथ है। वीडियो के अंत में खून से सनी यूनिफॉर्म पहने हुए घायल हमलावर को क्रू मेंबर्स से घिरे हुए फर्श पर बैठा देखा जा सकता है। वहीं पट्टियों से बंधे हुए घायल कैप्टन मछार को मेडिकल सहायता के साथ ले जाते हुए दिखाया गया है।

जांच जारी, UAE ट्रांसफर हुआ आरोपी

गौरतलब है कि इस नए वीडियो के सामने आने के बीच ओमान के इस को-पायलट को सऊदी हिरासत से UAE ट्रांसफर कर दिया गया है। आबू धाबी ने घोषणा की है कि इस बात की गहराई से जांच की जा रही है कि क्या यह घटना किसी आतंकवादी गतिविधि से जुड़ी थी या इसके पीछे कोई पूर्व नियोजित साजिश थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।