गूगल का बड़ा फैसला, पेश किया मुआवजे का विकल्प, AI के साथ तालमेल न बिठाने वालों पर गिरेगी गाज
Google layoffs: गूगल के मुख्य व्यापार अधिकारी (CBO) फिलिप शेंडलर ने स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी अब केवल उन प्रोफेशनल के साथ आगे बढ़ना चाहती है जो आर्टिफ ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 12 Feb 2026 02:25:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Feb 2026 02:25:08 PM (IST)
गूगल ने कर्मचारियों को दिया अल्टीमेटमHighLights
- गूगल ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है
- कंपनी उन लोगों के साथ आगे बढ़ना चाहती है, जो AI के लिए गंभीर है
- गूगल का उद्देश्य बिना 'जबरन छंटनी' के अपने कार्यबल को आधुनिक बनाना है
डिजिटल डेस्क। तकनीकी दिग्गज गूगल (Google) ने अपने कार्यबल को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने वैश्विक व्यापार संगठन (GBO) के कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक निकास पैकेज (VEP) के नए दौर की घोषणा की है। यह एक साल के भीतर तीसरी ऐसी योजना है, जो गूगल के 'AI-प्रथम' मिशन की गंभीरता को दर्शाती है।
गूगल के मुख्य व्यापार अधिकारी (CBO) फिलिप शेंडलर ने स्पष्ट कर दिया है कि कंपनी अब केवल उन प्रोफेशनल के साथ आगे बढ़ना चाहती है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
'बिजनेस इनसाइडर' के अनुसार, उन्होंने आंतरिक ज्ञापन में कहा कि 2025 की शुरुआत मजबूत है, लेकिन बाजार की गति तीव्र है और चुनौतियां बड़ी हैं। इसलिए, जो कर्मचारी इस तेज रफ्तार माहौल और AI-केंद्रित कार्यशैली में खुद को ढालने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं, उन्हें सम्मानजनक तरीके से कंपनी छोड़ने का विकल्प दिया जा रहा है।
छंटनी के बदले आकर्षक मुआवजा देने की फैसला
गूगल की इस रणनीति का उद्देश्य बिना 'जबरन छंटनी' के अपने कार्यबल को आधुनिक बनाना है। शेंडलर के अनुसार, जो कर्मचारी काम में रुचि नहीं ले रहे या AI के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहे, उन्हें छंटनी के बदले आकर्षक मुआवजा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पोर्न सर्च कर रहा था शख्स, वीडियो में अपनी गर्लफ्रेंड को देख उड़े होश, हफ्तों बाद एडल्ट साइट पर मिला फुटेज
यह योजना मुख्य रूप से उन भूमिकाओं के लिए है जो AI के बढ़ते प्रभाव के कारण बदल रही हैं। हालांकि, अमेरिका की बड़ी ग्राहक बिक्री टीमों और ग्राहक-उन्मुख (Client-facing) भूमिकाओं पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।