नौकरी गई तो IIT ग्रेजुएट ने अमेरिका में लगाया चाय का ठेला, अब ₹780 में बेच रहे एक कप 'मसाला चाय'
एक आईआईटी ग्रेजुएट भारतीय युवक ने चाय का ठेला लगाकर सबका ध्यान खींच लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 02:42:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 03:54:35 PM (IST)
IIT ग्रेजुएट ने अमेरिका में लगाया चाय का ठेलाHighLights
- IIT से पढ़ाई करने के बाद अमेरिका में चाय का ठेला लगाया
- 2025 में टेक सेक्टर में छंटनी के बाद उनकी नौकरी चली गई थी
- एक कप मसाला चाय की कीमत 8 डॉलर यानी करीब 780 रुपये है
डिजिटल डेस्क। आमतौर पर आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र बड़ी कंपनियों में मोटी सैलरी वाली नौकरी करते हैं या फिर अपना स्टार्टअप शुरू करते हैं। लेकिन एक आईआईटी ग्रेजुएट ने ऐसा रास्ता चुना है, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक भारतीय युवक ने चाय का ठेला लगाकर सबका ध्यान खींच लिया है।
क्या है मामला
दरअसल, यह युवक आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई कर चुका प्रभाकर प्रसाद है। प्रभाकर मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन उनका परिवार बाद में भोपाल में बस गया था। उनकी स्कूली शिक्षा भी भोपाल में ही पूरी हुई। आईआईटी से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने मुंबई में बॉडीबिल्डिंग और मॉडलिंग में करियर बनाने की कोशिश की, मगर वहां उन्हें खास सफलता नहीं मिली।
नौकरी चली गई
इसके बाद प्रभाकर अपनी गर्लफ्रेंड के पास अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने कुछ समय तक नौकरी भी की। लेकिन साल 2025 में टेक सेक्टर में आई भारी छंटनी की लहर के चलते उनकी नौकरी चली गई।
भारतीय मसाला चाय का ठेला
नौकरी जाने के बाद भी प्रभाकर ने हार नहीं मानी और लॉस एंजिल्स में भारतीय मसाला चाय का ठेला शुरू कर दिया। खास बात यह है कि उनके ठेले पर एक कप चाय की कीमत 8 डॉलर है, जो भारतीय रुपये में लगभग 780 रुपये के बराबर बैठती है। यही वजह है कि प्रभाकर की चाय और उनकी कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी-इजरायली हमले में घायल हुए ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, पैर में लगी चोट