• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

तालिबान ने मना किया फिर भी नहीं माने भारतीय... अफगानिस्तान की डेथ रोड पर Alto कार से पहुंचे, वीडियो वायरल

तालिबान के मना करने के बाद भी दो भारतीय ट्रैवलर गौरव शर्मा और अनुज खुराना अपनी ऑल्टो कार 'तारा सितारा' से अफगानिस्तान के खतरनाक नॉर्दर्न रूट पर पहुंच ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 03:34:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 03:34:59 PM (IST)
तालिबान ने मना किया फिर भी नहीं माने भारतीय... अफगानिस्तान की डेथ रोड पर Alto कार से पहुंचे, वीडियो वायरल
Alto कार से अफगानिस्तान घूमने पहुंचे भारतीय युवक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. ऑल्टो कार से अफगानिस्तान घूमने पहुंचे भारतीय युवक
  2. 40 देशों से भी खतरनाक बताया अफगानिस्तान का रास्ता
  3. वीडियो में बताया हर किमी पर खराब मिली गाड़ियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान ने भारतीय युवकों को जिस डेथ रोड पर जाने से मना किया था, उसी रास्ते पर वे अपनी ऑल्टो कार लेकर घूमने पहुंच गए। इस दौरान भारतीय ट्रैवलर ने बताया कि उन लोगों ने रास्ते भर में जो एक्सपीरियंस किया है, अब तक वैसा अनुभव उन्हें दुनिया के उन 40 देशों में भी नहीं मिला, जहां पर वे दोनों पहले घूम चुके हैं। भारतीय ट्रैवलर्स ने अफगानिस्तान टूर का अपना अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

ऑल्टो कार से दुनिया घूम रहे हैं गौरव और अनुज

मना करने के बावजूद अपनी ऑल्टो कार से जाने वाले भारतीय युवकों का नाम गौरव शर्मा और अनुज खुराना है। दोनों एक साथ ऑल्टो कार से यूरोप से मंगोलिया तक दुनिया के अलग-अलग देशों में घूम रहे हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों अलग-अलग देशों का अपना अनुभव शेयर करते रहते हैं। उन लोगों ने अपनी ऑल्टो कार का नाम तारा सितारा रखा है, जिसके नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना रखा है।


अभी हाल ही भारतीय युवकों ने इंस्टाग्राम पर अफगानिस्तान टूर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अफगानिस्तान अपनी ऑल्टो कार से आ गए।

तालिबान की चेतावनी के बाद भी गए नॉर्दर्न रूट पर

वीडियो में उन लोगों ने बताया कि यह अफगानिस्तान का नॉर्दर्न रूट है, जिसके बारे में हमें तालिबान ने भी मना किया था कि गलती से भी मत जाना। तालिबान के मना करने के बावजूद दोनों कार से उस रास्ते पर जा पहुंचे। वीडियो में उन्होंने बताया कि 40 देशों में गाड़ी चलाने के बाद मैं कंफर्म कर सकता हूं कि यह दुनिया की सबसे खराब रोड है।

हर 200 मीटर पर सोचना पड़ता था कैसे जाएगी गाड़ी

भारतीय टूरिस्ट ने बताया कि 200 किमी की इस रोड पर हमें हर 200 मीटर पर सोचना पड़ता था कि अब यह गाड़ी आगे कैसे जाएगी। फिर 5 घंटे में 50 किलोमीटर चलने के बाद हमारी गाड़ी का सामान सहित कैरियर भी उड़ गया और ऐसा नहीं है कि यह रास्ता सुनसान था।

भारतीय टूरिस्ट ने वीडियो में आगे कहा कि यहां पर हर एक किलोमीटर में हमें एक खराब गाड़ी जरूर दिख रही थी, क्योंकि यह शायद गाड़ियों की डेथ रोड थी। फिर कुछ किलोमीटर बाद हमारे आगे वाले पहिए ने एक्सेल का साथ छोड़ दिया और हमारे गियर बॉक्स ने भी दम तोड़ दिया। किसी तरह रात को दो बजे एक ढाबे में सोए।

ट्रक में लादी ऑल्टो, वह भी खराब हो गया

View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Sharma 🦄 (@wander.da)

अगले दिन सुबह एक ट्रक वाले ने बोला- मैं आपको 3 घंटे में शहर पहुंचा दूंगा, जहां आपको मैकेनिक मिल जाएगा। इस पर ऑल्टो कार को उस ट्रक में लाद दिया और 8 घंटे में करीब 30 किमी चलने के बाद वह ट्रक भी खराब हो गया, जिसमें ऑल्टो लदी थी।

भारतीय युवकों ने आगे कहा कि अब 45 डिग्री सेल्सियस में दुनिया के इस वीरान कोने में शायद हमारी मंगोल रैली हमें खत्म होती दिख रही थी, मगर क्योंकि हम अफगानिस्तान में थे तो हमें भरोसा था कि मदद हमसे ज्यादा दूर नहीं। भारतीय टूरिस्ट के इस वीडियो पर लोगों ने काफी कमेंट्स किए। एक यूजर ने सवाल किया कि आप सबसे बुरे हालात में भी पॉजिटिव कैसे रहते हैं, जबकि एक यूजर ने लिखा कि यह किसी एडवेंचर से कम नहीं है।