ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, कहा- अमेरिका ने वादा तोड़ा, अब क्या करेंगे ट्रंप?
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के अपने पिछले फैसले को तुरंत पलटते हुए इस रणनीतिक जलमार्ग पर फिर से पाबंदियां लागू कर दी हैं। ईरान ने कहा कि जब तक अम ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 18 Apr 2026 03:58:44 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 03:58:44 PM (IST)
ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट (रॉयटर्स)HighLights
- ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का फैसला पलटा
- होर्मुज जलमार्ग पर फिर गहराया संकट
- ईरान ने ट्रंप के सोशल मीडिया दावों का मजाक उड़ाया
डिजिटल डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में एक बार फिर अस्थिरता पैदा हो गई है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खोलने के अपने पिछले फैसले को तुरंत पलटते हुए इस रणनीतिक जलमार्ग पर फिर से पाबंदियां लागू कर दी हैं।
क्या है फैसले की वजह?
ईरान की संयुक्त सैन्य कमांड ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण अब अपनी पुरानी स्थिति में लौट आया है। ईरान का कहना है कि जब तक उसके बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहेगी, तब तक वह इस मार्ग से जहाजों की आवाजाही को बाधित करता रहेगा।
यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के उस बयान के ठीक बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब तक तेहरान परमाणु कार्यक्रम पर कोई नया समझौता नहीं करता, तब तक नाकेबंदी पूरी तरह लागू रहेगी।
अमेरिका के इस रुख पर ईरान ने तीखा प्रहार किया है। ईरानी संसद के स्पीकर बाकिर गालिबफ ने ट्रंप के दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि जलडमरूमध्य के नियम जमीनी हकीकत से तय होंगे, न कि सोशल मीडिया पोस्ट से।
वहीं दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने 'एक्स' पर तंज कसते हुए लिखा कि इस महत्वपूर्ण मार्ग से गुजरने के परमिट सोशल मीडिया के जरिए जारी नहीं किए जाते।
यह भी पढ़ें- ईरान और अमेरिका के बड़े फैसलों से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?
होर्मुज स्ट्रेट सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्ग
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्ग है। ईरान द्वारा इसे बंद करने की चेतावनी ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और कच्चे तेल की कीमतों पर फिर से संकट के बादल मंडरा दिए हैं। अब तेल बाजार की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कूटनीतिक रास्तों से इस गतिरोध को सुलझाया जा सकेगा या तनाव और गहराएगा।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)