• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

ईरान ने बंद किया होर्मुज, क्या महंगे होंगे पेट्रोल, डीजल और LPG? अमेरिका ने Iran पर शुरू किए हमले

इस घटनाक्रम से वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने की आशंका गहरा गई है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 07:43:41 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 07:43:41 AM (IST)
ईरान ने बंद किया होर्मुज, क्या महंगे होंगे पेट्रोल, डीजल और LPG? अमेरिका ने Iran पर शुरू किए हमले
होर्मुज बंद होने से तेल सप्लाई और शिपिंग पर संकट

HighLights

  1. अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए
  2. व्यापारी जहाज पर हमले का दावा
  3. बुशहर सहित कई शहरों में विस्फोट

डिजिटल डेस्क, नईदुनिया। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRCG) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। आईआरजीसी ने इस कदम के पीछे अमेरिकी हस्तक्षेप को कारण बताया है। संगठन का दावा है कि एक जहाज निर्धारित अनुमति के बिना इस मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहा था, जिस पर चेतावनी स्वरूप गोली चलाई गई। इसके बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

व्यापारी जहाज पर हमले के बाद अमेरिका की सैन्य कार्रवाई

अमेरिकी सेना का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक व्यापारी जहाज पर हुए हमले के बाद उसने रविवार तड़के ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटनाक्रम ने पहले से जारी दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।


रॉयटर्स के अनुसार, सरकारी मीडिया आउटलेट आईआरआईबी ने बंदर अब्बास और सिरिक में विस्फोटों की जानकारी दी है। वहीं, मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि केशम द्वीप पर भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

मोजतबा खामेनेई ने बदले की शपथ ली

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि बदला लेना पूरे राष्ट्र की इच्छा है। इस बयान को क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बुशहर और असलुयेह में विस्फोटों की खबर

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार तड़के दक्षिणी ईरानी शहरों बुशहर और असलुयेह में विस्फोटों की सूचना मिली। वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक आईआरआईबी ने बंदर अब्बास और सिरिक में विस्फोट होने की जानकारी दी, जबकि मेहर न्यूज एजेंसी ने केशम द्वीप पर धमाकों की आवाज सुनाई देने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि ईरान का परमाणु ऊर्जा संयंत्र बुशहर शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में इस संयंत्र को किसी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है।

वैश्विक तेल आपूर्ति पर पड़ सकता है असर

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्गों में से एक है। वैश्विक तेल निर्यात का बड़ा हिस्सा इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। ऐसे में इसके अस्थायी रूप से बंद होने से अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार, ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री शिपिंग पर व्यापक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

समझौते के बावजूद कायम है तनाव

ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए समझौते (एमओयू) के बावजूद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। ईरान का आरोप है कि अमेरिका का हस्तक्षेप और इजराइल की गाजा तथा लेबनान में की जा रही कार्रवाइयां इस समझौते की भावना के विपरीत हैं। मौजूदा घटनाक्रम ने यह संकेत दिया है कि क्षेत्र में हालात अभी भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।