इटली में यौन शोषण के दोषी करीब 60 पादरियों को मिली सजा, बिशप सम्मेलन की रिपोर्ट में खुलासा
इटली में बीते दो दशकों में करीब 60 पादरियों को नाबालिगों के शोषण मामले में दोषी ठहराया गया और जेल की सजा सुनाई गई।
Publish Date: Thu, 26 Nov 2026 12:46:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Nov 2026 12:46:58 PM (IST)
60 पादरियों को सजा, रिपोर्ट में खुलासाHighLights
- चर्च के अंदर यौन शोषण के मामले उजागर
- 60 पादरियों को सजा, रिपोर्ट में खुलासा
- बिशप सम्मेलन की जारी रिपोर्ट में खुलासा
डिजिटल डेस्क, रोम। इटली में बीते दो दशकों में करीब 60 पादरियों को नाबालिगों के शोषण मामले में दोषी ठहराया गया और जेल की सजा सुनाई गई। यह खुलासा बिशप सम्मेलन द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में हुआ है।
रिपोर्ट में साल 2001 से लेकर 2021 तक के बीच के चर्च अधिकारियों को रिपोर्ट किए गए 378 मामलों का दस्तावेजीकरण किया गया है। इनमें 356 कथित दुर्व्यवहारकर्ता और 385 पीड़ित शामिल हैं। इन मामलों में कुल 880 अलग-अलग घटनाएं दर्ज की गईं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 123 आरोपियों को इतालवी न्यायिक प्रणाली के सामने लाया गया, जिनमें से 57 को अंतिम सजा सुनाकर जेल भेजा गया। वहीं, चर्च द्वारा 218 पादरियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई, जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत दोषी पाए गए।
यह आंकड़े स्वीकार्य नहीं
रिपोर्ट तैयार करने वाले विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह निष्कर्ष केवल चर्च के अभिलेखागार पर आधारित है। ऐसे में पादरियों के दुर्व्यवहार की पूरी तस्वीर यह नहीं है, दोषी आंकड़े इससे ज्यादा हो सकते हैं। यह आंकड़े चर्च के अंदर फैली बुराई को उजागर करते हैं। हमें इसे स्वीकार नहीं करना होगा और भविष्य में ऐसा नहीं हो इसके लिए तैयार रहना होगा।