• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

जापान में रूममेट ने सुई-धागे से सिले महिला के होंठ, पीड़िता ने लिखकर बयां किया अपना दर्द

जापान के इबाराकी प्रान्त से एक रूह कंपा देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ 49 वर्षीय मसाए सकुराई नामक महिला पर अपनी ही रूममेट के होंठों को सु...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 05:19:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 05:19:45 PM (IST)
जापान में रूममेट ने सुई-धागे से सिले महिला के होंठ, पीड़िता ने लिखकर बयां किया अपना दर्द
जापान में रूममेट ने सुई-धागे से सिले महिला के होंठ (ये तस्वीर एआई से बनाई गई है)

HighLights

  1. जापान में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, रूममेट महिला के होंठ सिले
  2. स्टोर पहुंचकर पीड़िता ने कागज पर लिखकर बयां की अपनी पूरी आपबीती
  3. आरोपी महिला गिरफ्तार, शेल्टर होम की आड़ में बंधक बनाने का शक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान के इबाराकी प्रान्त से एक रूह कंपा देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ 49 वर्षीय मसाए सकुराई नामक महिला पर अपनी ही रूममेट के होंठों को सुई-धागे से सिलने का अत्यंत अमानवीय आरोप लगा है। इस भयानक प्रताड़ना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर कमरे से भागी और पास के एक स्टोर में पहुंची।

दर्द से तड़पती महिला ने कागज पर लिखकर मांगी मदद

'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस जानलेवा हमले का शिकार हुई 42 वर्षीय महिला जैसे-तैसे भागकर पास के एक दुकानदार के पास पहुंची। होंठ पूरी तरह सिले होने के कारण वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थी। असहनीय दर्द से जूझते हुए उसने एक कागज पर लिखकर अपनी पूरी आपबीती दुकानदार को समझाई, जिसके बाद सहमे दुकानदार ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।


शिकायत के बाद आरोपी महिला गिरफ्तार

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस बल तुरंत हरकत में आया। पीड़ित महिला द्वारा लिखकर दिए गए बयान को मुख्य आधार बनाते हुए पुलिस ने उसकी रूममेट मसाए सकुराई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी महिला ने कथित तौर पर बीते 29 जून को इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल इस बर्बरता के पीछे की मुख्य वजहों का पता लगाया जा रहा है।

शेल्टर होम की आड़ में चल रहा था संदिग्ध खेल

पुलिस तफ्तीश में यह बात भी निकलकर आई है कि आरोपी मसाए सकुराई बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को अपने मकान में पनाह देती थी। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, उसके घर पर अक्सर कई अज्ञात महिलाओं और पुरुषों का आना-जाना लगा रहता था। पुलिस अब इस इनपुट के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि पीड़ित महिला काफी समय से उस घर में बंधक जैसी स्थिति में थी, लेकिन खौफ के मारे वह पहले वहां से भागने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी।

यह भी पढ़ें- मुफ्त गैस से लेकर सालाना ₹6000 तक... सरकार की इन योजनाओं का उठाएं लाभ, डायरेक्ट जेब में आएगा पैसा!