• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में दिखे लश्कर के आतंकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा बवाल

पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) द्वारा जारी एक वीडियो में प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' से जुड़े शीर्ष नेताओं और मुंबई हमलों (26/11) के मा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 03:04:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 03:04:56 PM (IST)
शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में दिखे लश्कर के आतंकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा बवाल
शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में दिखे लश्कर के आतंकी

HighLights

  1. शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में पहुंचे आतंकी
  2. हाफिज सईद के करीबियों को देख भड़का विवाद
  3. सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर के अंतिम संस्कार को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में शाहिद अख्तर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें इस्लामाबाद के एच-8 कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दुखद घड़ी में खेल और राजनीति जगत के कई लोग शामिल हुए, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो ने एक नया मोड़ ला दिया है।

एक बार फिर से खुली पाकिस्तान की पोल

दरअसल, पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) द्वारा जारी एक वीडियो में प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' से जुड़े शीर्ष नेताओं और मुंबई हमलों (26/11) के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के करीबियों को जनाजे की नमाज में कतारबद्ध होकर दुआ मांगते देखा गया है। वीडियो सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर पाकिस्तान में आतंकवादियों को मिलने वाले खुले संरक्षण और सुरक्षित पनाहगाहों को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं।


शाहिद अख्तर के जनाजे में कौन-कौन हुआ शामिल?

जनाजे में शामिल प्रमुख चेहरों में पीएमएमएल के इस्लामाबाद प्रमुख इनाम-उर-रहमान कंबोह, उप महासचिव अब्दुल्ला तूर, क्षेत्रीय महासचिव हाफिज उमर और खिदमत समिति के अध्यक्ष अमजद भट्टी जैसे नाम शामिल थे। विशेषज्ञों का मानना है कि पीएमएमएल पार्टी को परोक्ष रूप से हाफिज सईद का ही समर्थन प्राप्त है, क्योंकि लश्कर-ए-तैयबा पर वैश्विक प्रतिबंध लगने के बाद इस नई राजनीतिक विंग को खड़ा किया गया था।

यह भी पढ़ें- लाहौर में हमले का शिकार हुआ लश्कर आतंकी आमिर हमजा, हालत नाजुक; अस्पताल में कराया गया भर्ती

शोएब अख्तर का नहीं आया रिएक्शन

भाई के इंतकाल पर शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गहरे दुख का इजहार किया था। हालांकि, अंतिम संस्कार में लश्कर-ए-तैयबा के प्रतिनिधियों और हाफिज सईद के करीबियों की मौजूदगी को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना पर पूर्व क्रिकेटर की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।