क्या पाकिस्तान में फिर एक्टिव हो गया अननोन गनमैन? लिस्ट में अब आमिर हमजा, बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; बेंगलुरु हमले का था आरोपी
प्रतिबंधित आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba के प्रमुख चेहरे और Hafiz Saeed के करीबी आमिर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 09:08:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 09:08:14 PM (IST)
आमिर हमजा पर हमला( सांकेतिक फोटो) डिजिटल डेस्क। पाकिस्तान के लाहौर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रतिबंधित आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba के प्रमुख चेहरे और Hafiz Saeed के करीबी आमिर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी, जिसके बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हमला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला लाहौर के पेको रोड इलाके में उस समय हुआ, जब एक निजी टीवी चैनल की गाड़ी पर फायरिंग की गई। गाड़ी में रिटायर्ड जस्टिस नजीर अहमद गाजी के साथ आमिर हमजा भी मौजूद था।
दो हमलावर बाइक पर आए और अचानक गोलियां बरसाकर फरार हो गए। इस हमले में हमजा को गोली लगी, जबकि अन्य लोगों की स्थिति को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
कौन है आमिर हमजा?
आमिर हमजा को Lashkar-e-Taiba का अहम रणनीतिक चेहरा माना जाता है। वह संगठन के संस्थापकों में शामिल रहा है और Hafiz Saeed के बाद दूसरा सबसे प्रभावशाली आतंकी सरगना बताया जाता है। उसका नाम भारत में कई आतंकी गतिविधियों से भी जुड़ा रहा है, जिनमें 2005 में बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस पर हुआ हमला भी शामिल है।