Meta में सुबह चार बजे 8,000 कर्मचारियों पर गिरी गाज, सिंगापुर से लेकर अमेरिका-ब्रिटेन तक हाहाकार
कंपनी ने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद शांति से निपटाने के लिए एक खास रणनीति अपनाई। जहां विभिन्न देशों के कर्मचारियों को पहले एक सीधा निर्देश देकर 'वर्क फ ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 20 May 2026 02:38:14 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 02:39:24 PM (IST)
मेटा में 8,000 कर्मचारियों पर गिरी गाज (AI से जनरेट इमेज)HighLights
- मेटा में 8,000 कर्मचारियों पर गिरी गाज
- छंटनी के लिए लिया WFH का सहारा
- AI शिफ्टिंग और 'फ्लैट स्ट्रक्चर' बनी वजह
डिजिटल डेस्क। मार्क जकरबर्ग की कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की शुरुआत कर दी है, जिससे लगभग 8,000 कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। इस कार्रवाई की शुरुआत मेटा के सिंगापुर हब से हुई, जहां प्रभावित कर्मचारियों को तड़के सुबह 4 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे) ईमेल के जरिए नौकरी से निकाले जाने की सूचना मिली।
चुपचाप छंटनी के लिए लिया WFH का सहारा
कंपनी ने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद शांति से निपटाने के लिए एक खास रणनीति अपनाई। अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर समेत विभिन्न देशों के कर्मचारियों को पहले एक सीधा निर्देश देकर 'वर्क फ्रॉम होम' करने को कहा गया, ताकि दफ्तरों में कोई अशांति या हंगामा न हो। इसके ठीक बाद चरणबद्ध तरीके से प्रभावित कर्मचारियों को छंटनी के ईमेल भेजे जाने लगे।
क्यों लिया गया यह फैसला?
इस छंटनी से पहले मेटा में करीब 78,000 कर्मचारी कार्यरत थे। कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर जेनेल गेल द्वारा जारी एक आंतरिक मेमो के अनुसार, मेटा अब छोटे समूहों और एक फ्लैट स्ट्रक्चर पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि काम में तेजी और पारदर्शिता आए। इसके तहत मैनेजर स्तर के पदों में बड़ी कटौती की जा रही है और लगभग 6,000 खाली पदों को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर मुख्य फोकस
मेटा का सबसे ज्यादा ध्यान अब एआई की ओर शिफ्ट हो रहा है। यही वजह है कि इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीमों पर इस छंटनी का सबसे गहरा असर पड़ रहा है, जबकि करीब 7,000 कर्मचारियों को नई 'AI-नेटिव' टीमों में री-असाइन किया जा रहा है।