
डिजिटल डेस्क। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा (डूरंड लाइन) पर एक बार फिर स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पार कर पूर्वी अफगानिस्तान में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे 28 लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया गया है। तालिबान प्रशासन के अनुसार, मारे गए लड़ाकों में से अधिकांश पूर्व अफगान सुरक्षाबल के सदस्य थे।
यह पूरी घटना डूरंड लाइन के समीप स्थित गुलिस्तान सेक्टर की है, जहां पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही थीं। पाकिस्तान के सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह ऑपरेशन एक जवाबी सैन्य कार्रवाई का हिस्सा था। उन्होंने दावा किया कि ये लड़ाके पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आक्रामक गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे, जिसके जवाब में बल प्रयोग किया गया।
ताजा सैन्य टकराव में तालिबान के भी कई सदस्यों के मारे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार इन नियोजित हमलों के सटीक उद्देश्यों की जानकारी अभी पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल, अफगान तालिबान बलों और पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी का दौर जारी है। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा पर तैनात दोनों देशों के सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
यह भी पढ़ें- यूएन में गूंजा हिमालय का मुद्दा, भारत, नेपाल और चीन मिलकर बनाएंगे अर्ली वार्मिंग सिस्टम; नेपाल पीएम का आह्वान