'आपका ID कार्ड कहां है', पाकिस्तान की फिर से भारी बेइज्जती, म्यूनिख में गेट पर रोके गए असीम मुनीर
Asim Munir News: पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर को उस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब जर्मनी में सुरक्षा जांच के दौरान ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 01:57:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 01:57:41 PM (IST)
म्यूनिख में गेट पर रोके गए असीम मुनीरHighLights
- पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर को झेलनी पड़ी शर्मिंदगी
- म्यूनिख में असीम मुनीर से महिला सुरक्षा अधिकारी ने मांगी आईडी
- जर्मनी के जय सिंध मुत्ताहिदा महाज संगठन ने जताया विरोध
डिजिटल डेस्क। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (Munich Security Conference) में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर को उस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब जर्मनी में सुरक्षा जांच के दौरान उन्हें एक साधारण प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के अनुसार, जब असीम मुनीर अपनी टीम के साथ कॉन्फ्रेंस वेन्यू में प्रवेश कर रहे थे, तब वहां तैनात एक महिला सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें रोक दिया। सुरक्षा अधिकारी ने न केवल उनकी पहचान सुनिश्चित की, बल्कि उन्हें अपना आइडेंटिटी कार्ड (ID Card) सीधा करने का निर्देश भी दिया ताकि उसे स्कैन या चेक किया जा सके।
एक सेना प्रमुख के लिए, जिन्हें अपने देश में असीमित शक्तियां प्राप्त हैं, अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक आम नागरिक की तरह आईडी कार्ड दिखाना चर्चा और 'बेइज्जती' का विषय बन गया है।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर कड़ा विरोध
सिर्फ सुरक्षा जांच ही नहीं, बल्कि असीम मुनीर की इस वैश्विक आयोजन में मौजूदगी का भी कड़ा विरोध हुआ। जर्मनी के एक सिंधी राजनीतिक संगठन, जय सिंध मुत्ताहिदा महाज (JSMM) ने मुनीर के आमंत्रण पर गहरी आपत्ति जताई। JSMM के सदस्यों ने कॉन्फ्रेंस वेन्यू के बाहर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान में हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन को उजागर किया।
यह भी पढ़ें- बालाघाट पहुंचे पाकिस्तान से रिहा हुए प्रसन्नजीत रंगारी, ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत, भाई को देख रो पड़ी बहन
न्योते को बताया निराशाजनक
संगठन के अध्यक्ष शफी बुरफत ने यूनाइटेड नेशंस (UN) और यूरोपियन यूनियन (EU) को आधिकारिक बयान जारी कर इस न्योते को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे उच्च स्तरीय सुरक्षा मंच पर पाकिस्तान की उपस्थिति अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय होनी चाहिए।