• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

रावलपिंडी में पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

पाकिस्तान की जानी-मानी टेलीविजन एंकर राबिया अहसान की रविवार को उनके रावलपिंडी स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 04:41:47 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 04:41:47 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रावलपिंडी में पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
रावलपिंडी में पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या

HighLights

  1. रावलपिंडी स्थित घर में टीवी एंकर राबिया अहसान की गोली मारकर हत्या
  2. घटनास्थल से पति अहसान ताहिर हिरासत में, .30 बोर पिस्तौल जब्त
  3. असीफा भुट्टो-जरदारी ने जताया शोक, निष्पक्ष जांच की मांग की

डिजिटल डेस्क। पाकिस्तान की जानी-मानी टेलीविजन एंकर राबिया अहसान की रविवार को उनके रावलपिंडी स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने उनके पति अहसान ताहिर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध हथियार भी बरामद किया है, जिसकी वैधता की जांच की जा रही है।

शयनकक्ष में हुआ हमला, मां और बहन के लॉन में रहते गूंजी गोली की आवाज

दर्ज प्राथमिकी (FIR) में सामने आए विवरण के मुताबिक, 41 वर्षीय राबिया अहसान पर रविवार दोपहर लगभग तीन बजे उनके बेडरूम में हमला हुआ। उस समय राबिया की मां और उनकी बहन अलविना घर के लॉन में मौजूद थीं। अचानक कमरे से फायरिंग की जोरदार आवाज सुनकर परिजन भीतर की ओर दौड़े।


बेडरूम का दरवाजा खोलते ही अलविना ने राबिया को खून से लथपथ फर्श पर अचेत पाया, जबकि उनके पति के हाथ में पिस्तौल मौजूद थी। पूछताछ के दौरान पति उस हथियार का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

गर्दन और पीठ में लगीं गोलियां, पंजाब फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही पुलिस और पंजाब फोरेंसिक साइंस अथॉरिटी (PFSA) के विशेषज्ञों का दल मौके पर पहुंचा। शव के मुआयने में राबिया की गर्दन के निचले हिस्से और पीठ के दाहिनी ओर गोलियों के निशान मिले हैं। जांच दल ने वारदात स्थल से हत्या में प्रयुक्त .30-बोर की पिस्तौल और खाली कारतूस जब्त कर लिए हैं। पाकिस्तानी दैनिक 'डॉन' के अनुसार, घरेलू सहायक ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति ने गोली दुर्घटनावश चलने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस ने हत्या का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

असीफा भुट्टो-जरदारी ने जताया गहरा शोक, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

इस जघन्य हत्याकांड पर पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी असीफा भुट्टो-जरदारी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने मामले की पारदर्शी, त्वरित और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें- मिस्र में बड़ा रेल हादसा: काहिरा के पास दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर, 7 की मौत और 125 यात्री घायल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।