
डिजिटल डेस्क। जिसे हम बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं, वह किसी के लिए लाखों की दौलत बन सकता है। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पुराने सिम कार्ड्स और खराब चिप्स के ढेर से भारी मात्रा में शुद्ध सोना निकालकर सबको दंग कर दिया है।
हुइझोउ शहर के रहने वाले किआओ नामक व्यक्ति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। किआओ ने लगभग 2 टन ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा), जिसमें मुख्य रूप से पुराने सिम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक चिप्स शामिल थे, को प्रोसेस करके 191.73 ग्राम शुद्ध सोना निकाला।
भारतीय रुपयों में इस सोने की कीमत लगभग 26,59,000 रुपये आंकी जा रही है।
-1770013579590.jpg)
अक्सर लोग सवाल पूछते हैं कि प्लास्टिक के छोटे से टुकड़े में सोना कहां से आया? किआओ के अनुसार:
Mainland media reported that a man in Guangdong recently successfully extracted 191.73 grams of gold from a pile of old mobile phone SIM cards through a complex process, which is worth approximately 224,000 yuan at the current gold price. The video of the "gold refining" went… pic.twitter.com/PeOVCDvdtx
— Paul Sanyo (@paul_sanyo) January 24, 2026
वायरल वीडियो में किआओ ने इस 'सोना निकालो अभियान' की पूरी प्रक्रिया दिखाई है। इसमें पुराने सिम कार्ड्स को पहले विशेष केमिकल से भरे ड्रमों में डाला गया, फिर उन्हें जलाकर और कई रासायनिक प्रक्रियाओं (Chemical Processing) से गुजारकर अंत में चमचमाता हुआ सोना हासिल किया गया।
यह भी पढ़ें- शक्तिशाली सेनाओं की नई लिस्ट जारी... चीन तीसरे स्थान पर स्थिर, पाकिस्तान टॉप-10 से बाहर, भारत किस नंबर पर
भले ही यह वीडियो देखने में जादुई लगे, लेकिन किआओ ने लोगों को इसे घर पर आजमाने के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है: