2015 के बाद पहली बार व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में शामिल होने पहुंचे थे ट्रंप, यहीं हुआ था पूर्व राष्ट्रपति रीगन पर हमला
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी (Washington, D.C.) स्थित वाशिंगटन हिल्टन (Washington Hilton) होटल शनिवार रात अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठा। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 08:39:33 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 08:51:09 AM (IST)
डिनर के दौरान ट्रंप। फोटो सोशल मीडिया।HighLights
- घटना के समय व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर चल रहा था
- एफबीआई और सीक्रेट सर्विस ने तुरंत की जवाबी कार्रवाई
- 1981 के हमले की यादें ताजा, रीगर पर चलाई थी गोलियां
डिजिटल डेस्क। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी (Washington, D.C.) स्थित वाशिंगटन हिल्टन (Washington Hilton) होटल शनिवार रात अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठा। घटना उस समय हुई जब प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर चल रहा था।
फायरिंग के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई और मेहमानों के बीच दहशत फैल गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) और फर्स्ट लेडी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
एफबीआई (FBI) और सीक्रेट सर्विस की कार्रवाई
वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने पुष्टि की है कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। यूनाइटेड स्टेट्स सिक्रेट सर्विस (United States Secret Service) ने बताया कि घटना मैग्नेटोमीटर स्क्रीनिंग एरिया के पास हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कई राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिसके बाद लोग टेबल के नीचे छिपते नजर आए।
2015 के बाद यह ट्रंप का पहली बार डिनर में शामिल होना था
वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक सीक्रेट सर्विस एजेंट घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदिग्ध को भी जिंदा पकड़कर अस्पताल ले जाया गया। 2015 के बाद यह ट्रंप का पहली बार डिनर में शामिल होना था। सीक्रेट सर्विस के स्पोक्सपर्सन एंथनी गुग्लिल्मी ने एक बयान में कहा, प्रेसिडेंट और फर्स्ट लेडी सभी प्रोटेक्टेड लोगों के साथ सुरक्षित हैं।
हमले के बाद ट्रंप का आया बयान
घटना के बाद डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर जानकारी देते हुए कहा, शूटर को पकड़ लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम जारी रखने पर फैसला कानून-व्यवस्था एजेंसियां लेंगी। बाद में सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया और 30 दिनों के भीतर दोबारा
आयोजित करने की बात कही गई। ट्रंप ने बताया कि वह फर्स्ट लेडी, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और जल्द ही व्हाइट हाउस से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
1981 के हमले की यादें ताजा, रीगर पर चलाई थी गोलियां
यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि यही होटल 1981 में हुए एक बड़े हमले का गवाह रह चुका है। 30 मार्च 1981 को रोनाल्ड रिगन (Ronald Reagan) पर इसी होटल के बाहर गोली चलाई गई थी। हमलावर जॉन हिंकले जूनियर (John Hinckley Jr.) ने छह राउंड फायर किए थे, जिनमें से एक गोली रीगन को लगी थी। गंभीर रूप से घायल रीगन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जरी के बाद उनकी जान बचाई गई। यह घटना अमेरिकी इतिहास की सबसे चर्चित हमलों में गिनी जाती है।
सुरक्षा कड़ी, जांच जारी
फायरिंग के बाद होटल के कई हिस्सों को सील कर दिया गया। मेहमानों को नियंत्रित तरीके से बाहर निकाला गया और पुलिस व फेडरल एजेंसियों ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।