• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

ब्रिटिश राजनीति में फिर बड़ा भूचाल: प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने किया इस्तीफे का एलान; लेबर पार्टी में बगावत के आगे झुके

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 02:51:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 02:51:49 PM (IST)
  • Join करें
ब्रिटिश राजनीति में फिर बड़ा भूचाल: प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने किया इस्तीफे का एलान; लेबर पार्टी में बगावत के आगे झुके
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने पद छोड़ने का एलान किया

HighLights

  1. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने पद छोड़ने का एलान किया
  2. भीतर बढ़ते विरोध और राजनीतिक दबाव के बीच लिया फैसला
  3. नए नेता के चयन तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे स्टारमर

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और नेतृत्व परिवर्तन की मांगों के बीच उन्होंने यह फैसला लिया। स्टारमर ने कहा कि उन्होंने अपने निर्णय की जानकारी किंग को दे दी है और नए नेता के चयन तक वह प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे।

14 साल पुराने शासन का अंत किया था

जुलाई 2024 में ब्रिटेन के 58वें प्रधानमंत्री बने स्टारमर ने आम चुनाव में लेबर पार्टी को बड़ी जीत दिलाकर कंजर्वेटिव पार्टी के 14 साल पुराने शासन का अंत किया था। हालांकि सत्ता संभालने के बाद उनकी सरकार को आर्थिक चुनौतियों, सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े मुद्दों और पार्टी के भीतर बढ़ते मतभेदों का सामना करना पड़ा। समय के साथ उनकी लोकप्रियता में भी गिरावट दर्ज की गई।


नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज थीं

पिछले कुछ सप्ताह से लेबर पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज थीं। हालिया राजनीतिक घटनाक्रम और पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव के बाद स्टारमर ने पद छोड़ने का फैसला किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वह सत्ता से चिपके रहने के बजाय पार्टी और देश के हित को प्राथमिकता दे रहे हैं।

लेबर पार्टी अब नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू करेगी

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबर पार्टी अब नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू करेगी। संभावित उत्तराधिकारियों में एंडी बर्नहैम का नाम सबसे आगे माना जा रहा है, हालांकि अंतिम फैसला पार्टी की नेतृत्व चुनाव प्रक्रिया के बाद ही होगा। स्टारमर का इस्तीफा हाल के वर्षों में ब्रिटेन की राजनीति में लगातार बदलते नेतृत्व की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन में भारतीय युवक पर नाबालिग से आपत्तिजनक चैट का आरोप, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल