
डिजिटल डेस्क। मध्य पूर्व में तनाव अब अपने चरम पर पहुंच गया है क्योंकि इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर एक बड़ा हमला बोल दिया है। इस हमले के दौरान ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी गई हैं। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन को निशाना बनाना था, हालांकि अभी इन हमलों के सटीक नतीजों की पुष्टि होना बाकी है। खबर लिखे जाने तक 24 लोगों की मौत।
इस भीषण हमले के जवाब में ईरान ने भी युद्ध का ऐलान कर दिया है और पूरी मजबूती से जवाब देने की चेतावनी दी है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि उन्होंने इजरायली और अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया है। ईरान को अब हूती और हिजबुल्लाह का भी साथ मिल गया है, जिसके बाद लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन से हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागनी शुरू कर दी हैं। ईरानी पार्लियामेंट के नेशनल सिक्योरिटी कमीशन के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने चेतावनी दी है कि अब यह जंग इजरायल और अमेरिका के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है।
-1772281959048.jpg)
ईरान ने अपनी जवाबी कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए मध्य पूर्व के कई अन्य देशों पर भी हमले किए हैं। इसमें अबू धाबी (UAE), मनामा (बहरीन), कुवैत, कतर और जॉर्डन जैसे देश शामिल हैं। बहरीन के अनुसार, अमेरिकी नेवी के 5वें फ्लीट के हेडक्वार्टर को भी निशाना बनाया गया है। ईरान ने साफ कर दिया है कि इस इलाके के सभी अमेरिकी बेस, संसाधन और हितों को अब वैध निशाना माना जाएगा।
תיעודים ראשונים ממבצע "שאגת הארי":
צה"ל במבצע תקיפות רחב היקף בו הותקפו מאות מטרות במערב איראן
במסגרת מבצע "שאגת הארי", חיל-האוויר תקף מאות מטרות צבאיות, בהן משגרים של משטר הטרור האיראני במערב איראן.
במקביל לתקיפות חיל האוויר באיראן, מערך ההגנה האווירית פועל ליירט איומים… pic.twitter.com/FgnoFIJMXm
— Israeli Air Force (@IAFsite) February 28, 2026
सुरक्षा हालातों को देखते हुए ग्लोबल एयरलाइंस ने मिडिल ईस्ट के लिए अपनी उड़ानें रोक दी हैं। एअर इंडिया ने भी सुरक्षा के उच्चतम मानकों का हवाला देते हुए मध्य पूर्व के सभी गंतव्यों के लिए अपनी उड़ानें निलंबित कर दी हैं। इसके अलावा, कतर ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे दोहा आने-जाने वाली कतर एयरवेज की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने भी एहतियाती तौर पर अपना एयरस्पेस अस्थाई रूप से बंद करने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें- भारत-इजराइल के नए गठबंधन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, क्या है 'हेक्सागन ऑफ अलायंसेस'?
बिगड़ते हालातों के बीच ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने लोगों से घरों के अंदर सुरक्षित रहने, हर तरह की यात्रा से बचने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। पूरा इलाका अब एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध की मुहाने पर खड़ा नजर आ रहा है।