• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा! बस में पेट्रोल बम फेंककर ड्राइवर को जिंदा जलाया, ढाका में कई बम धमाके

बांग्लादेश में एक बार फिर उपद्रव और हिंसा का दौर शुरू हो गया है। फरीदपुर जिले में सोमवार तड़के शरारती तत्वों ने खड़ी बस को आग के हवाले कर दिया, जिसकी चपेट में आकर अंदर सो रहे 60 वर्षीय ड्राइवर की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 01:47:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 01:47:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा! बस में पेट्रोल बम फेंककर ड्राइवर को जिंदा जलाया, ढाका में कई बम धमाके
बांग्लादेश में बस में आग लगाकर ड्राइवर को जिंदा जलाया

HighLights

  1. बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा
  2. ढाका समेत कई जिलों में बम धमाके
  3. बस में आग लगाकर ड्राइवर को जिंदा फूंका

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में एक बार फिर उपद्रव और सुनियोजित हिंसा का दौर शुरू हो गया है। फरीदपुर जिले में सोमवार तड़के शरारती तत्वों ने खड़ी बस को आग के हवाले कर दिया, जिसकी चपेट में आकर अंदर सो रहे 60 वर्षीय ड्राइवर की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक चालक की शिनाख्त मोहम्मद कालाचन शेख के रूप में की गई है।

खड़ी बस पर पेट्रोल बम फेंककर ड्राइवर को मार डाला

यह खौफनाक वारदात फरीदपुर के गोलचामत स्थित नए बस स्टैंड के पास घटी। कालाचन शेख बस के भीतर आराम कर रहे थे, तभी उपद्रवियों ने वाहन को निशाना बनाते हुए आग लगा दी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ड्राइवर को बाहर निकालकर फरीदपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


छात्रों से भरी बस पर भी हमला

एक अन्य हिंसक वारदात झेनैदाह क्षेत्र में सामने आई, जहां इस्लामिक यूनिवर्सिटी के 35 विद्यार्थियों को लेकर जा रही 'दिगंता' नामक दोमंजिला बस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। यह हमला शैल्कूपा उपजिला के ड्रैगन बागान इलाके में उस वक्त हुआ जब बस कैंपस की ओर बढ़ रही थी। गनीमत रही कि इस हमले में किसी भी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई।

राजधानी ढाका समेत कई जिलों में आगजनी व विस्फोट

राजधानी ढाका के अलावा सावर और गाजीपुर में भी वाहनों को फूंकने और बम धमाकों का सिलसिला लगातार जारी रहा। ढाका के मोहम्मदपुर स्थित टोक्यो स्क्वायर के पास दो देसी बम फोड़े गए। इसके अलावा बनश्री, मोहाखाली, ढाका विश्वविद्यालय परिसर और चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर के बाहर भी क्रूड बम धमाकों से दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें- इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरकर शादीशुदा युवती की मौत, पुलिस ने प्रेमी पर दर्ज की खुदकुशी की FIR

इसके अलावा सावर में ढाका-अरिचा हाईवे किनारे खड़ी दो बसों को रात के अंधेरे में आग लगा दी गई। ढाका के फार्मगेट मेट्रो स्टेशन के नीचे 'लवली परिवहन' और मीरपुर-11 में 'बसुमती परिवहन' की बसों को आग के हवाले किया गया। उधर, गाजीपुर के चंद्र इलाके में भी दो खड़ी बसों को फूंक दिया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इन सिलसिलेवार वारदातों में शामिल उपद्रवियों और हमलावरों की धरपकड़ के लिए सुराग तलाशने में जुटी हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।