'सीक्रेट सर्विस ने बहुत ही बहादुरी से काम किया, फिर होगा कार्यक्रम', व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग के बाद ट्रंप का पहला बयान
वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 07:38:55 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 09:32:32 AM (IST)
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में फायरिंग करने वाला गिरफ्तार (फोटो- सोशल मीडिया X)HighLights
- ट्रंप को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया
- मेहमानों ने मेजों के नीचे छिपकर जान बचाई
- घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं
डिजिटल डेस्क: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन स्थित मशहूर हिल्टन होटल में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के वार्षिक रात्रिभोज के दौरान अचानक गोलीबारी (White House Correspondents Dinner Gunfire) की आवाजें सुनाई दीं।
![naidunia_image]()
राष्ट्रपति ट्रंप को तुरंत सुरक्षित किया गया
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। सुरक्षाकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मौके पर मौजूद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स और अन्य सुरक्षा अधिकारी तुरंत भोज कक्ष में पहुंच गए।
![naidunia_image]()
मेहमानों में दहशत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गोलीबारी की आवाज सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों के बीच दहशत फैल गई। कई लोग अपनी सुरक्षा के लिए मेजों के नीचे छिप गए, जबकि सुरक्षा अधिकारियों ने सभी को झुककर सुरक्षित रहने के निर्देश दिए।
ट्रंप का बयान, संदिग्ध हिरासत में
घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और फायरिंग करने वाले आरोपी कोल टॉमस एलेन को पकड़ लिया गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि वार्षिक व्हाइट हाउस प्रेस डिनर को अगले 30 दिनों के अंदर नए सिरे से पुनर्निर्धारित कर दिया जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "यह बेहद अप्रत्याशित था, लेकिन सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अविश्वसनीय रूप से त्वरित कार्रवाई की... एक व्यक्ति कई हथियारों से लैस होकर सुरक्षा चौकी पर हमला करने के लिए दौड़ा, और उसे सीक्रेट सर्विस के कुछ बेहद बहादुर सदस्यों ने काबू कर लिया। उन्होंने बहुत तेजी से कार्रवाई की और पारदर्शिता और स्पष्टता के उद्देश्य से, मैंने इसे जारी करने का आदेश दिया है। एक टेप जारी किया है जिसमें हमारे संविधान पर हमला करने वाले इस बदमाश की हिंसा को दिखाया गया है, और यह भी दिखाया गया है कि सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हमारे देश की रक्षा के लिए कितनी तेजी से कार्रवाई की।"