इंदौर के जूना रिसाला इलाके में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान लगी भीड़
इंदौर में सोमवार को जूना रिसाला इलाके में अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई हुई। गुटकेश्वर मंदिर किला मैदान से सदर बाजार जाने वाली रोड पर बने मकानों को हटा ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 02:05:19 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 02:18:44 PM (IST)
जूना रिसाला में अतिक्रमण हटाया गया।HighLights
- पुलिस, नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे
- सड़क पर अतिक्रमण से बार-बार जाम लग रहा था
- रविवार को भी इलाके में अतिक्रमण हटना शुरू हो गया था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में सोमवार को जूना रिसाला इलाके में अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों पर बुलडोजर चला। यहां गुटकेश्वर मंदिर किला मैदान से सदर बजार की ओर जाने वाली रोड पर यह कार्रवाई की गई। रविवार को भी इलाके में अतिक्रमण हटने शुरू हो गए थे।
कार्रवाई के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, नगर निगम और प्रशानिक अधिकारी यहां मौजूद थे।
![naidunia_image]()
इस रोड पर अतिक्रमण की वजह से बार-बार जाम लगने की समस्या सामने आ रही थी। यहां कई जगह सड़क पर ही अतिक्रमण कर लिया गया था। कार सहित बड़े वाहन इस सड़क पर आने से जाम लग जाया करता था।