
Prafful Chaurasia
Photo Journalist , Naiduniaprafful.chaurasia@naidunia.com
फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से काम करने का अनुभव है। 1998 में पहली ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर नईदुनिया के पहले पन्ने पर प्रकाशित हुई थी। उस समय समाचार पत्र पूर्णतः ब्लैक एंड वाइट होते थे। यहीं से फोटोजर्नलिज्म के क्षेत्र का सफर शुरू हुआ जो अब तक जारी है। उज्जैन सिंहस्थ 2004 - 2016, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, प्रवासी भारतीय सम्मेलन, भारत जोड़ो यात्रा आदि के साथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सहित अन्य प्रमुख राजनेताओं की कई यात्राओं का मध्य प्रदेश स्तर पर विशेष कवरेज किया है। ख्यात बॉलीवुड, शास्त्रीय संगीतज्ञ , गायक हस्तियों के अलावा प्रमुख राजनीतिक घटनाओं, खेलों और इंदौर के साथ ही अन्य शहरों में हुए कई दंगों को भी कवर किया। नईदुनिया में फ्रीलांस फोटोग्राफर के रूप में फोटो जर्नलिज्म की शुरुआत की। इंदौर की कई तस्वीरें विभिन्न एजेंसियों जैसे रॉयटर्स, एसोसिएटेड प्रेस, पीटीआई और प्रमुख समाचार पत्रों जैसे टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस आदि के माध्यम से प्रकाशित की गई हैं।सिंहस्थ और इंदौर पर प्रकाशित नईदुनिया की विशेष पुस्तक का विशेष कवरेज। इसके अलावा कई कॉफी टेबल बुक्स में भी










.jpg)
